रायपुर, 17 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को भक्त माता कर्मा जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने माता कर्मा से प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने भक्त माता कर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ में भक्त माता कर्मा जयंती का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर साहू समाज द्वारा विशेष रूप से अन्य समाजों के साथ शोभा यात्रा और कलश यात्रा निकाली जाती है और धार्मिक-सामाजिक आयोजन होते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भक्तों की आस्था का सम्मान करते हुए राज्य सरकार ने भक्त माता कर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की है कि माता कर्मा हम सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें।
संबंधित खबरें
विश्व साक्षरता दिवस से बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विशेष अभियान
प्राथमिक और मिडिल स्कूलों के बच्चों के भाषायी कौशल और गणितीय कौशल पर फोकसरायपुर, सितम्बर 2022/ विश्व साक्षरता दिवस से छत्तीसगढ़ के बच्चों के भविष्य को गढ़ने और उन्हें हर क्षेत्र में आगे लाने के लिए उनमें भाषायी कौशल के साथ-साथ गणितीय कौशल के विकास के लिए विशेष अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। इस […]
कलेक्टर ने किया जिला हॉस्पिटल का आकस्मिक निरीक्षण,मरीजों से मुलाकात कर लिया जायजा*
बलौदाबाजार, जुलाई 2022/ कलेक्टर रजत बंसल ने आज शाम ओपीडी के समय जिला हॉस्पिटल में पहुँचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पूरे हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती हुए मरीजों से बातचीत कर उनका हाल चाल जाना।भर्ती हुए मरीज ग्राम रसेड़ा निवासी सुनील दास की माँ से कलेक्टर ने पूछा कि कब से […]
सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनांतर्गत विकास कार्य हेतु 09 लाख से अधिक राशि की प्रशासकीय स्वीकृति
जगदलपुर, 17 मार्च 2023/ सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनांतर्गत बस्तर सांसद श्री दीपक बैज के संसदीय क्षेत्र में विकास कार्य हेतु 09 लाख 95 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति कलेक्टर श्री चंदन कुमार द्वारा दी गई।विकासखंड लोहण्डीगुड़ा ग्राम पंचायत चित्रकोट घूमरमुड में मंच एवं शेड निर्माण कार्य हेतु 02 लाख 91 हजार रूपए, विकासखंड दरभा […]