मुंगेली, मार्च 2023// राष्ट्रीय दृष्टि विहीनता व दृष्टि दोष नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 18 मार्च तक विश्व ग्लूकोमा सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके तहत कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट प्रांगण से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ आंखों के जांच के लिए लोगों को प्रोत्साहित करेगी। इसका उद्देश्य ग्लूकोमा के द्वारा होने वाले अंधेपन को समाप्त करना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के तहत लोगों के आंखों से संबंधित समस्त रोगों की जांच की जाएगी और 40 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को निःशुल्क चश्मा प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय में नेत्र रोग से संबंधित मोतियाबिंद आॅपरेशन द्वारा मरीजों को लाभ प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डाॅ. एम. के. राय, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री गिरीश कुर्रे सहित चिकित्सा विभाग की टीम और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
कबीर साहेब के प्रकट उत्सव में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री श्री अकबर भेदभाव और कुरीतियों को नहीं मानता कबीरपंथ
कवर्धा, जून 2022। वन,परिवहन,आवास, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर आज मानिकपुरी पनिका समाज द्वारा कवर्धा के वीर सावरकर भवन में आयोजित कबीर प्रकट उत्सव में शामिल हुए। उन्होने समाज को कंबीर प्रकट उत्सव की बधाई दी। श्री अकबर ने कहा कि समाज को सही दिशा में आगे बढ़ाने के दिशा में आज […]
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में व्यापक तैयारी 1 लाख 17 हजार 209 किसानों ने कराया पंजीयन, 1 लाख 30 हजार 498 हेक्टेयर पंजीकृत रकबे के धान की होगी खरीदी
बिलासपुर / नवम्बर 2021। खरीफ विपणन वर्ष 2021-2022 अन्र्तगत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में व्यापक तैयारी की गई है।जिले मे 1 लाख 17 हजार 209 किसानों ने धान विक्रय के लिए अपना पंजीयन कराया है। जिनके 1 लाख 30 हजार 498 हेक्टेयर पंजीकृत रकबे के धान की खरीदी की जायेगी । […]
जिला सलाहकार समिति नेहरू युवा केन्द्र की बैठक 14 मार्च को
रायपुर 11 मार्च 2022/ नेहरू युवा केन्द्र, रायपुर में अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति युवा कार्यक्रम की बैठक 14 मार्च को दोपहर 3.30 बजे से आयोजित की गई है। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के वित्तिय वार्षिक कार्य योजना वर्ष 2021-22 पर चर्चा एवं कार्यक्रम का अनुमोदन के साथ नेहरू युवा केन्द्र […]