मुंगेली, मार्च 2023// कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट प्रांगण से छत्तीसगढ़ सायकल यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह सायकल यात्रा छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से गुजरते हुए नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और सायकल के उपयोग हेतु लोगों को जागरूक करेगी। इससे पहले कलेक्टर ने सहायक शिक्षक श्री संतोष गुप्ता का पुष्पाहार से स्वागत कर उनके सफल सायकल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। कलेक्टर से चर्चा के दौरान श्री गुप्ता ने बताया कि वह पूरे छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से होते हुए 02 हजार 540 किलोमीटर की यात्रा 18 दिन में पूरा करेंगे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, गणमान्य नागरिक श्री घनश्याम वर्मा, वरिष्ठ खेल अधिकारी श्री संजय पाल, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सविता राजपूत और शिक्षक उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवार को 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
बीजापुर 10 जुलाई 2024/sns/-कलेक्टर श्री अनुराग पाण्डेय द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवार को 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके अर्न्तगत नदी में डुबने से मृत्यु के एक प्रकरण में मृतक टोक्का गोटा के निकटतम वारिस उनकी पत्नि श्रीमती शांती […]
आमजनों की समस्याओं के निवारण के लिए संचालित काॅल सेंटर में दो और सम्पर्क नम्बर जारी
मुंगेली ,जुलाई 2022// जिला प्रशासन द्वारा आमजनों की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए जिला कलेक्टोरेट में कॉल सेंटर का संचालन किया जा रहा है। आमजनों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सम्पर्क नम्बर 9406275513, 9406275514, 9406275534, 9406275535 और 9406275537 के अतिरिक्त दो और सम्पर्क नम्बर 7489583575 और 7489526478 जारी किया गया है, जिसमें […]
कलेक्टर ने विभाग से महतारी वंदन योजना से 5 हजार वंचित महिलाओं की अपडेट जानकारी मांगी
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 22 अक्टूबर 2024/sns/ महतारी वंदन योजना से 5 हजार वंचित महिलाओं की स्थिति के संबंध में कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित समय सीमा की बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी कृष्ण कुमार साहू से जानकारी एक सप्ताह में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। […]