मुंगेली, मार्च 2023// आयुष्मान कार्ड पंजीयन कराने प्रेरित करने वालों को अब प्रति कार्ड 05 रूपए दिया जाएगा। राज्य शासन के निर्देशानुसार आयुष्मान कार्ड पंजीयन को गति देने व शतप्रतिशत लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के उद्देश्य से तृतीय चरण के अंतर्गत प्रति आयुष्मान कार्ड पंजीयन 05 रूपए प्रोत्साहन राशि का वितरण किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मितानिन एवं अन्य किसी भी क्षेत्र स्तरीय कार्यकर्ता जैसे पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका, रोजगार सहायक, कोटवार इत्यादि द्वारा आयुष्मान कार्ड पंजीयन में सहायता करने पर प्रोत्साहन राशि वितरण किया जाना है। इस प्रोत्साहन राशि वितरण का प्रमुख उद्देश्य आयुष्मान कार्ड से वंचित व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड अतिशीघ्र प्रदान किया जाना है।
संबंधित खबरें
रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट कैम्प 9 अक्टूबर को
राजनांदगांव सितम्बर 2024/sns/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार केन्द्र राजनांदगांव में 9 अक्टूबर 2024 को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। उप संचालक श्री एसव्ही राजौरिया ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड तेलीबांधा रायपुर द्वारा एसआर सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव 35 पद एवं एग्रीकल्चर ऑफिसर 5 […]
युवा हमारे भविष्य के नागरिक उन्हें करियर बनाते समय देश की चिंता करनी पड़ेगी उप मुख्यमंत्री अरुण साव
बिलासपुर, 16 जून 2025/sns/- युवा ही वह शक्ति है, जो दुनिया को अपने इशारों पर चला सकती है। देश की युवा शक्ति अनुशासित होगी, शिक्षित होगा, तभी वह देश-दुनिया में आगे बढ़ सकेगा। निश्चित ही भारत आज उस दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह बात उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कही। श्री साव […]
स्वावलंबी गौठान स्वयं की राशि से खरीदने लगे हैं गोबर
13 करोड़ 18 लाख रूपए का खरीदा गोबर: 3006 गौठान हुए स्वावलंबी रायपुर, 04 अप्रैल 2022/छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं में शामिल सुराजी गांव योजना के तहत निर्मित गौठान तेजी से स्वावलंबन की ओर बढ़ रहे हैं। राज्य में अब तक 3006 गौठान स्वावलंबी हो चुके है। स्वावलंबी गौठान अब स्वयं की राशि से गोधन […]