जांजगीर-चांपा, मार्च 2023/ जिला कोषालय जांजगीर मे दो दिवसीय पेंशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 13 प्रकरण प्रस्तुत हुए, जिनमे से समस्त प्रकरणों का शिविर स्थल मे ही निराकरण किया गया। प्रस्तुत प्रकरणों में 11 नये प्रकरण एवं 2 आपत्ति प्रकरण शामिल है। आपत्ति प्रकरणों के निराकरण के लिए कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा समस्त संबंधित डीडीओ को लगातार निर्देशित भी किया जा रहा है। शिविर में संयुक्त संचालक कार्यालय बिलासपुर से श्री विजय वर्मा सहायक संचालक, राम पाण्डे सहायक आंतरिक लेखा परीक्षक एवं अशोक कुर्रे स्टेनो उपस्थि थे। उक्त जानकारी जिला कोषालय अधिकारी श्री पी आर महादेवा द्वारा दी गई है।
संबंधित खबरें
धान उठाव के लिए 29 राइस मिलो से अनुबंध, 5 मिलों से 14980 क्विन्टल धान का डी ओ जारी
जिले में अब तक लगभग 24.63 लाख क्विंटन धान की हुई खरीदी कवर्धा दिसंबर 2024/sns/जिले में धान खरीदी का अभियान तेजी से प्रगति पर है। 14 नवंबर 2024 से प्रारंभ हुए इस अभियान में अब तक 53,864 किसानों से कुल 24.63 लाख क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। किसानों द्वारा उपलब्ध कराए गए […]
आदिवासी समाज की संस्कृति एवं पर्वों के संरक्षण के लिये राज्य सरकार कटिबद्ध-मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
गणतंत्र दिवस 2023 मुख्यमंत्री ने आदिवासी समाज की संस्कृति और पर्वों के संरक्षण के लिए की बड़ी घोषणा बस्तर-सरगुजा संभाग और प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्रों में प्रत्येक ग्राम पंचायत को आदिवासी पर्वों के बेहतर आयोजन के लिए हर साल दिए जाएंगे 10 हजार रूपए मुख्यमंत्री आदिवासी पर्व सम्मान निधि के तहत मड़ई, दियारी, माटी पूजन, […]
मिनी राईस मिल के जरिये सोमारी ने बदली अपने परिवार की तकदीर
बिहान योजना से मिनी राईस मिल खोलकर ग्रामीणों को दे रही हैं धान मिलिंग की सुविधा जगदलपुर 28 अगस्त 2023/ जिले के बस्तर ब्लॉक अंतर्गत तारागांव निवासी सोमारी मौर्य ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की सहायता से गांव में ही मिनी राईस मिल खोलकर अब आर्थिक रूप से सक्षम बनकर अपने परिवार की तकदीर बदल […]

