बलौदाबाजार,27 दिसंबर 2022/प्राकृतिक आपदा से मृत 5 लोगों के निकट परिजनों के लिए 20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर रजत बंसल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 23 दिसम्बर 2022 को ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राहियों में अजय चेलक पिता मोहन चेलक, निवासी ग्राम मोपर, तहसील भाटापारा, पांचोबाई पति स्व. गंगाराम ध्रुव, निवासी ग्राम मध्ुाबन, तहसील भाटापारा, गोप कुमार पिता भागवत दयाल पटेल ,निवासी ग्राम बरेली, तहसील टुण्डरा, भूखेन वर्मा पिता सुरेश वर्मा, निवासी ग्राम अहिल्दा, तहसील लवन एवं कौशिल्या सोनवानी पति स्व. संतोष सोनवानी, निवासी ग्राम खंडुवा, तहसील सिमगा शामिल हैं। हितग्राहियों के निकट परिजनों के आग में जलने से, नाला, तालाब के पानी में डुबने से मौत हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।
संबंधित खबरें
मतदान दलों को दिया गया प्रशिक्षण
मोहला, मार्च 2024। लोकसभा आम निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान दलों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण आज शासकीय स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम विद्यालय मोहला, मानपुर व अम्बागढ़ चौकी के नगर पंचायत में दिया गया। मतदान दलों को प्रशिक्षण को बेहद गंभीरता और संवेदनशीलता से लेने कहा गया है। प्रशिक्षण में बताया गया कि मतदान प्रक्रिया […]
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जांजगीर-चांपा, 15 अप्रैल 2025/ sns/- कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने विभागवार समय सीमा की लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जन चौपाल, जनसमस्या निवारण आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश […]
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में 30 नई प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसायटियों का पुनर्गठन
कवर्धा, 09 अप्रैल 2025/sns/- उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के नेतृत्व में कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के अथक प्रयासों से 30 नई प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसायटियों का गठन किया गया है, जिससे क्षेत्र के किसानों को अब धान बेंचने, […]