बलौदाबाजार,15 दिसम्बर 2022/छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत जनपद पंचायत सदस्य, सरपंचों तथा पंचो के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आम निर्वाचन,उप निर्वाचन हेतु अधिसूचना विगत दिनों जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन 16 दिसम्बर को प्रातः 10.30 बजे की जायेगी। तत्पश्चात् नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की कार्यवाही प्रारंभ हो जायेगी। इसी ही दिन अर्थात 16 दिसम्बर को ही प्रातः10.30 बजे से सीटों के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन और मतदान केंद्रों की सूची का भी प्रकाशन भी किया जायेगा। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 23 दिसम्बर 2022 को अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जॉच) 24 दिसम्बर 2022 को प्रातः10.30 बजे से होगा। अभ्यार्थियों से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 26 दिसम्बर 2022 को अपरान्ह 03 बजे तक, तत्पश्चात् निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन और प्रतीक आबंटन के तुरंत बाद निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यार्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। मतदान (यदि आवश्यक हो तो) 9 जनवरी 2023 को प्रातः 07 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक तथा मतदान के बाद मतदान केंद्रों पर मतगणना होगी। यदि आवश्यक हो तो तहसील, खण्ड मुख्यालय पर 11 जनवरी 2023 को दोपहर 3 बजे से मतगणना, पंच, सरपंच,जनपद पंचायत सदस्य के मामले में खण्ड मुख्यालय में 12 जनवरी को सुबह 9 बजे से सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी।
संबंधित खबरें
मुंगेली जिले की सभी सड़के होंगी दुरूस्त: 52 सड़कों के नवीनीकरण व दुरूस्तीकरण के लिए 35 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत
कलेक्टर और एसपी ने किया नवीन सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों का निरीक्षणरायपुर, अक्टूबर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार मुंगेली जिले में नवीन सड़कों का निर्माण और जर्जर सड़कों का मरम्मत कार्य जोरों से चल रहा है। कलेक्टर श्री राहुल देव स्वयं सड़कों के दुरुस्तीकरण के लिए फील्ड पर उतरकर मुआयना कर रहे […]
पोला पर सीमार्ट में ठेठरी खुरमी खरीदी मुख्यमंत्री ने
-बढ़िया काम का अब मिलेगा अच्छा दाम भी, ग्राहकों को गुणवत्तायुक्त सामग्री और समूहों को मिलेगा सी-मार्ट से बड़ा बाजार मुख्यमंत्री ने की सी-मार्ट की प्रशंसा, रेंज और सामग्री की गुणवत्ता की तारीफ की -भिलाई के सी-मार्ट के लोकार्पण के अवसर पर मुख्यमंत्री ने एसएचजी की महिलाओं से की प्रशंसा, कहा आप लोगों ने बहुत […]
धान खरीदी केन्दों में लगातार बढ़ रही है धान की आवक
किसानों से अब तक 4.20 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी1.34 लाख किसानों को 854.98 करोड़ रूपए का भुगतान कस्टम मिलिंग के लिए लगातार हो रहा धान का उठावरायपुर, नवम्बर 2022/छत्तीसगढ़ के धान खरीदी केद्रों में लगातार धान की आवक बढ़ रही हैं। सभी धान खरीदी केन्दों में किसानों से धान खरीदनें के लिए सभी इंतजाम […]