मुंगेली 14 दिसम्बर 2022// बिलासपुर में आयोजित सभांगस्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के अंतिम दिन आज मुंगेली जिले के खिलाड़ियों ने भौंरा और गेड़ी खेल प्रतियोगिता में बाजी मारी। 18 वर्ष आयुवर्ग के भौंरा खेल प्रतियोगिता में मुंगेली जिले के ओमप्रकाश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 18 वर्ष आयुवर्ग गेड़ी खेल प्रतियोगिता में दीपक भास्कर ने प्रथम और 18 से 40 वर्ष आयुवर्ग में राकेश धु्रव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेल गतिविधियों में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए स्व. बी. आर. यादव खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई जिला बिलासपुर में 12 से 14 दिसंबर तक सभांगस्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल का आयोजन किया गया, जिसके तहत आज अंतिम दिवस 18 वर्ष आयुवर्ग, 18 से 40 एवं 40 से ऊपर आयुवर्ग के पुरूष वर्ग के लिए गिल्ली-डंडा, पिट्ठुल, संखली, लंगड़ी, 100 मीटर लम्बी दौड़, लम्बी कूद, बांटी, बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी, भौंरा, रस्साकसी, कबड्डी, खो-खो खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
संबंधित खबरें
कंकाली तालाब पर प्लड-फसाड लाईट में जगमगाएंगें धौलपुर लाल पत्थर
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किया एतिहासिक कंकाली तालाब जीर्णोधार-सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण रायपुर, 26 अप्रैल 2023/ रायपुर शहर के बीचों-बीच घनी आबादी से घिरा साढ़े छह सौ साल पुराना कंकाली तालाब अब अपने अलग ही सौंदर्य से शहरवासियों को आकर्षित करेगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की राज्य के एतिहासिक धरोहरों के संरक्षण-संवर्धन की नीति पर […]
ग्रामीण क्षेत्रों में जीआईएस आधारित आबादी सर्वे शुरू, ड्रोन से की जा रही मैपिंग
कोरबा / दिसंबर 2021/गांव की आबादी भूमि का रिकॉर्ड तैयार करने कोरबा जिले में जीआईएस आधारित ड्रोन सर्वे शुरू हो गया है। यह सर्वे राजस्व विभाग और भारतीय सर्वेक्षण विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। सर्वे के तहत ग्रामीण आबादी का जीआईएस प्रणाली द्वारा भू-मापन करके अधिकार अभिलेख तैयार किए जाएंगे। […]
नियम विरूद्ध वाहन चलाने वालों पर की गई कार्रवाई, वसूले गए 11.62 लाख रूपए
धमतरी, दिसम्बर 2022/ जिले में नियम विरूद्ध वाहन चालन करने पर परिवहन विभाग द्वारा माह नवम्बर में चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 11 लाख 62 हजार रूपए की राशि समझौता शुल्क के तौर पर वसूल की गई है। जिला परिवहन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार नवम्बर-2022 में 14 बसों में क्षमता से अधिक यात्री […]