गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, दिसंबर 2022/ राज्य सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के तहत जिले में रामायण मंडली प्रतियोगिता आयोजित कराने के लिए तीनों जनपद सीईओ गौरेला, पेंड्रा एवं मरवाही को पत्र जारी किया गया है। पत्र में कहा गया है कि प्रदेश के सांस्कृतिक मानचित्र में रामायण मंडलियाँ एक अभिन्न अंग है। राज्य शासन द्वारा विगत वर्ष की तरह रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने हेतु राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। पूर्व की भांति यह प्रतियोगिता पहले चरण में ग्राम पंचायत में जितने भी रामायण मंडलियाँ हैं उनके बीच प्रतियोगिता के माध्यम से एक विजेता रामायण मंडली को चुना जाना होगा। तत्पश्चात् दूसरे चरण में प्रत्येक ग्राम पंचायत से चुने गये रामायण मंडलियों के बीच जनपद पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित किया जाये तथा प्रत्येक जनपद पंचायत के विजेता रामायण मंडलियों के बीच जिला स्तर पर प्रतियोगिता के माध्यम से जिला स्तरीय विजेता को चुना जाना होगा। उन सभी जिला स्तरीय विजेता रामायण मंडलियों के बीच राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम के अनुसार ग्राम पंचायत स्तर पर रामायण मंडली प्रतियोगिता 15 दिसंबर तक, जनपद स्तर पर रामायण मंडली प्रतियोगिता 5 जनवरी से 25 जनवरी तक, जिला स्तर पर रामायण मंडली प्रतियोगिता 27 जनवरी से 3 फरवरी तक और राज्य स्तर पर रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन 16 फरवरी से 28 फरवरी के मध्य राजिम जिला गरियाबंद में किया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम विजेता दल को 5 लाख रुपए, द्वितीय विजेता दल को 3 लाख रुपए एवं तृतीय स्थान प्राप्त दल को 2 लाख रुपए पुरस्कार राशि प्रदाय किया जाएगा।
संबंधित खबरें
कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रख कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने जारी किया आदेश
धमतरी 13 जनवरी 2022/ जिले में कोरोना वायरस (कोविड 19) एवं नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा सभी आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन को तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दिए गए निर्देशानुसार उक्त आदेश प्रसारित […]
छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद द्वारा कृषि एवं संबंधित विभागों की समीक्षा की गई
रायपुर , मई 2022/ छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा, सदस्य श्री श्रवण कुमार चन्द्राकर एवं नंदकुमार पटेल, संयुक्त संचालक कृषि श्री विकास मिश्रा की उपस्थिति में आज यहां उप संचालक कृषि कार्यालय के सभाकक्ष में कृषि एवं संबंधित विभागों की समीक्षा की गई। जिसमें कृषि विभाग, मछलीपालन, उद्यानिकी, पशुपालन, विहान, […]
निर्वाचन आयोग के मापदण्ड अनुरूप मशीनों का रख-रखाव करने कलेक्टर ने दिए निर्देश
ईव्हीएम-व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का कलेक्टर ने किया निरीक्षण जांजगीर-चाम्पा , जुलाई 2022 भारत निर्वाचन आयोग, नई-दिल्ली के निर्देशानुसार जिले के ईव्हीएम-व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा के द्वारा जिले के राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। वर्तमान में जिले के वेयर […]