गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, दिसंबर 2022/ राज्य सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के तहत जिले में रामायण मंडली प्रतियोगिता आयोजित कराने के लिए तीनों जनपद सीईओ गौरेला, पेंड्रा एवं मरवाही को पत्र जारी किया गया है। पत्र में कहा गया है कि प्रदेश के सांस्कृतिक मानचित्र में रामायण मंडलियाँ एक अभिन्न अंग है। राज्य शासन द्वारा विगत वर्ष की तरह रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने हेतु राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। पूर्व की भांति यह प्रतियोगिता पहले चरण में ग्राम पंचायत में जितने भी रामायण मंडलियाँ हैं उनके बीच प्रतियोगिता के माध्यम से एक विजेता रामायण मंडली को चुना जाना होगा। तत्पश्चात् दूसरे चरण में प्रत्येक ग्राम पंचायत से चुने गये रामायण मंडलियों के बीच जनपद पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित किया जाये तथा प्रत्येक जनपद पंचायत के विजेता रामायण मंडलियों के बीच जिला स्तर पर प्रतियोगिता के माध्यम से जिला स्तरीय विजेता को चुना जाना होगा। उन सभी जिला स्तरीय विजेता रामायण मंडलियों के बीच राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम के अनुसार ग्राम पंचायत स्तर पर रामायण मंडली प्रतियोगिता 15 दिसंबर तक, जनपद स्तर पर रामायण मंडली प्रतियोगिता 5 जनवरी से 25 जनवरी तक, जिला स्तर पर रामायण मंडली प्रतियोगिता 27 जनवरी से 3 फरवरी तक और राज्य स्तर पर रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन 16 फरवरी से 28 फरवरी के मध्य राजिम जिला गरियाबंद में किया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम विजेता दल को 5 लाख रुपए, द्वितीय विजेता दल को 3 लाख रुपए एवं तृतीय स्थान प्राप्त दल को 2 लाख रुपए पुरस्कार राशि प्रदाय किया जाएगा।
संबंधित खबरें
देश की राजधानी दिल्ली तक पहुंच रही जशपुर की नाशपाती
रायपुर, 3 अगस्त 2022/छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की नाशपाती का स्वाद देश की राजधानी दिल्ली को पसंद आ रहा है। दिल्ली के अलावा उत्तरप्रदेश, रांची समेत देश के विभिन्न राज्यों में जशपुर की नाशपाती खरीदी जा रही है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता और आदिवासी संस्कृति के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध जशपुर के दूरस्थ अंचलों के […]
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित
अम्बिकापुर, जून 2023/ आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया है कि जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में (केवल अनुसूचित जनजाति वर्ग) कक्षा 7 वीं, 8 वीं, 9 वीं एवं 11 वीं के रिक्त सीटों में लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश दिया जाना है। जिस हेतु प्रवेश परीक्षा 9 जुलाई 2023 […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 28 दिसम्बर को रायगढ़ और जशपुर जिले के अनेक कार्यक्रमों में होंगे शामिल
रायपुर, 27 दिसम्बर 2023/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 28 दिसम्बर को रायगढ़ और जशपुर जिले में आयोजित अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 दिसम्बर को मध्य रात्रि के बाद रात 12.35 बजे रायगढ़ के कोसमनारा बाबा आश्रम तथा रायगढ़ जिले के ग्राम बनोरा स्थित आश्रम के संक्षिप्त प्रवास […]