रायपुर, 05 दिसम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संविधान निर्माता और स्वतंत्र भारत के पहले विधि एवं न्याय मंत्री भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 06 दिसम्बर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है कि बाबा साहब बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। अनेक भाषाओं के जानकार होने के साथ ही वे विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और कुशल राजनीतिज्ञ भी थे। उन्होंने सामाजिक भेदभाव और छूआ-छूत के विरूद्ध अभियान चलाया और सबके लिए समान अधिकार, स्वतंत्रता और व्यवहार की वकालत की। संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने भारत को संविधान के रूप में एक मजबूत नींव दी, जिस पर विविधताओं से भरा हमारा देश आज एकजुट होकर प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है। श्री बघेल ने कहा है भारतीय संविधान की विशेषता के कारण ही एक संपूर्ण प्रभुत्व लोकतंत्रात्मक गणराज्य के रूप में भारत अपनी विशेष पहचान बना सका है। बाबा साहब का देश के लिए किया गया योगदान अतुलनीय है, जिसे हमेशा याद किया जाएगा।
संबंधित खबरें
दिव्यांग शंकर सिंह भैना को कलेक्टर ने प्रदाय की ट्राई साइकिल
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 11 मई 2022/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में शंकर सिंह भैना को बैटरी चलित ट्राई साइकिल प्रदाय की और उनका हालचाल पूछी। जनपद पंचायत मरवाही के ग्राम करसिवा निवासी श्री भैना अस्ति बाधित है, ट्राई साइकिल मिलने पर उन्होने प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर श्री ज्ञानेंद्र उपाध्याय एवं […]
राज्य के शिक्षित बेरोजगारों के लिए जॉब फेयर
14,15 और 16 जून को होगा आयोजनरायपुर, जून 2023/राज्य के स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जॉब फेयर लगाया जा रहा है। यह जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा जिला रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय में आयोजित होगा। जॉब फेयर 14, 15 और 16 जून को प्रातः 11 बजे से दोपहर […]