रायगढ़, नवम्बर 2022/ आगामी 01 से 13 दिसम्बर 2022 तक जिला-दुर्ग में थल सेना भर्ती (अग्निवीर) रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में भाग लेने हेतु इच्छुक आवेदकों को भूतपूर्व सैनिक एवं व्यायाम प्रशिक्षकों के माध्यम से एक दिवसीय प्रशिक्षण सह मार्गदर्शन का आयोजन 28 नवम्बर 2022 दिन-सोमवार को प्रात: 8 बजे से स्थान-रायगढ़ स्टेडियम में किया जाएगा। इच्छुक आवेदक उक्त तिथि को नियत समय पर अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रशिक्षण सह मार्गदर्शन का लाभ उठा सकते है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।
संबंधित खबरें
बंदोबस्त त्रुटि सुधार के लिए चलाएं चरणबद्ध अभियान: कमिश्नर श्री चुरेन्द्र
जगदलपुर, दिसम्बर 2021/ बस्तर कमिश्नर श्री चुरेन्द्र ने बंदोबस्त त्रुटि सुधार के लिए चरणबद्ध तरीके से अभियान चलाने के निर्देश संभाग के सभी कलेक्टरों को दिए हैं। उन्होंने बंदोबस्त त्रुटि सुधार वाले गांवों की सूची तैयार कर तिथि निर्धारित करते हुए राजस्व अधिकारियों के माध्यम से शिविर का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं, जिनमें […]
अनुसूचित जातियों तथा अनुसूचित जनजातियों के कल्याण संबंधी संसदीय समिति ने सीआईएल और एसईसीएल के कर्मचारी संघों और प्रबंधन के साथ की बैठक
दोनों वर्गों के हितों तथा कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली रायपुर. 16 जनवरी 2023. छत्तीसगढ़ के अध्ययन दौरे पर आए अनुसूचित जातियों तथा अनुसूचित जनजातियों के कल्याण संबंधी संसदीय समिति ने आज नवा रायपुर में कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) और एसईसीएल (South Eastern Coal Fields Limited) के अनुसूचित जाति-जनजाति के […]
जोर लगा के हईशा:रस्साकशी में बच्चों के साथ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आजमाया जोर
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पत्थलगांव के निरीक्षण के दौरान वहां बच्चों के आग्रह पर रस्साकशी में जोर आजमाया। मुख्यमंत्री श्री बघेल स्कूल की लाइब्रेरी का निरीक्षण कर निकल रहे थे। तभी बाहर दूसरी कक्षा में पढ़ रही बच्चियों ने उन्हें रस्साकशी में उनके साथ जोर आजमाने का आग्रह […]