मुंगेली 07 नवम्बर 2022// बिलासपुर में 03 व 04 नवंबर को आयोजित दो दिवसीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बी आर साव शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मुंगेली के छात्र-छात्राओं ने खेल में भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया। बी आर साव स्कूल के प्राचार्य श्री पी. सी. दिव्य ने बताया कि राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में स्कूल की छात्रा सुजल तम्बोली ने बैडमिंटन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। इसी प्रकार सुबोध बाजोरिया ने खो-खो में रजत पदक हासिल किया। वहीं वाॅलीबाल में रूचि साहू और फुगड़ी में भूमिका डाहिरे का प्रदर्शन सराहनीय रहा। उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि स्कूल के प्राचार्य, उप प्राचार्य, जिला खेल अधिकारी, एनसीसी अधिकारी के प्रयास और खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से हासिल हुआ। कलेक्टर श्री राहुल देव ने राज्य स्तरीय खेल में बी आर साव शासकीय उत्कृष्ट स्कूल के छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि के लिए अपनी बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा खेल और खिलाड़ियों को आगे बढाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मतदान दिवस हेतु मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से मदिरा दुकानें एवं होटल-बार रहेंगी बन्द
मतदान एवं मतगणना के मद्देनजर शुष्क दिवस घोषितजगदलपुर,30 अक्टूबर 2023/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री विजय दयाराम के. द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 यथा संशोधित 1996 के प्रावधानों एवं आयोग की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 के तहत विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 हेतु प्रथम चरण के नियत मतदान […]
जिला स्तरीय कला उत्सव में अपनी शानदार प्रस्तुति से जिले के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कला विधाओं में बिखेरे जलवे कला उत्सव-बच्चों में अंतर्निहित गुणों को प्रदर्शित करने का उचित प्लेटफार्म है
रायगढ़, नवम्बर 2022/ राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिला स्तरीय कला उत्सव 2022-23 का भव्य व सफल आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ श्री बी.बाखला व डीएमसी श्री नरेन्द्र चौधरी के निर्देशन व कला उत्सव जिला नोडल अधिकारी श्री आलोक स्वर्णकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। जिसमें जिले के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कला […]
युवा शक्ति है राष्ट्र शक्ति- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय,मुख्यमंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नागरिक अभिनंदन समारोह में हुए शामिल
युवा शक्ति है राष्ट्र शक्ति- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नागरिक अभिनंदन समारोह में हुए शामिल रायपुर 29 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मंडपम सभागार में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक के तहत आयोजित नागरिक […]