छत्तीसगढ़

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बी आर साव शास. स्कूल मुंगेली के छात्र-छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन

मुंगेली 07 नवम्बर 2022// बिलासपुर में 03 व 04 नवंबर को आयोजित दो दिवसीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बी आर साव शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मुंगेली के छात्र-छात्राओं ने खेल में भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया। बी आर साव स्कूल के प्राचार्य श्री पी. सी. दिव्य ने बताया कि राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में स्कूल की छात्रा सुजल तम्बोली ने बैडमिंटन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। इसी प्रकार सुबोध बाजोरिया ने खो-खो में रजत पदक हासिल किया। वहीं वाॅलीबाल में रूचि साहू और फुगड़ी में भूमिका डाहिरे का प्रदर्शन सराहनीय रहा। उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि स्कूल के प्राचार्य, उप प्राचार्य, जिला खेल अधिकारी, एनसीसी अधिकारी के प्रयास और खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से हासिल हुआ। कलेक्टर श्री राहुल देव ने राज्य स्तरीय खेल में बी आर साव शासकीय उत्कृष्ट स्कूल के छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि के लिए अपनी बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा खेल और खिलाड़ियों को आगे बढाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *