बलौदाबाजार, अक्टूबर 2022/प्राकृतिक आपदा से मृत 2 लोगों के निकट परिजनों के लिए 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर रजत बंसल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 2 अक्टूबर 2022 को ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राहियों में बुधयारिन ध्रुव पति स्व.सरजूराम ध्रुव निवासी ग्राम तुरमा, तहसील भाटापारा,जेठू ध्रुव पिता सुखरू ध्रुव निवासी ग्राम मध्ुाबन, तहसील भाटापारा हैं। हितग्राहियों के निकट परिजनों के आग से जलने के कारण मौत हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।
संबंधित खबरें
कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल क्रमांक-2 में शाला प्रवेश उत्सव सम्पन्न
जगदलपुर, 03 जुलाई 2023/शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या क्रमांक-2 जगदलपुर के प्रांगण में शाला प्रवेश उत्सव के साथ-साथ पालक-बालक सम्मेलन एवं शाला प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इन कार्यक्रम में राजेंद्र नगर वार्ड के पार्षद श्री कमलेश […]
कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र कोड़िया एवं बोरीगार का का किया निरीक्षण-05 दिसंबर से धान उठाव का कार्य प्रारंभ
दुर्ग, दिसम्बर 2024/sns/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज कोड़िया एवं बोरीगारका के धान खरीदी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोड़िया में स्थित सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक एवं किसानों से चर्चा की। समिति प्रबंधक ने बताया कि कल से धान उठाव का कार्य प्रारंभ होना है। नियमित रूप से धान […]
उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने शिवरीनारायण महोत्सव का किया शुभारंभ
फरवरी से 26 फरवरी तक होगा आयोजनशिवरीनारायण का प्रसिद्ध मेला हमारी संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक- उपमुख्यमंत्री श्री अरुण सावभारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण एवं अटल परिसर का किया लोकार्पण जांजगीर-चांपा फरवरी 2025/sns/ माता शबरी की नगरी शिवरीनारायण में 23 फरवरी से 26 फरवरी तक चलने वाले […]