मुंगेली, अक्टूबर 2022// कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला मुख्यालय स्थित आनंदाश्रम का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आनंदाश्रम में पुरूष और महिलाओं के लिए अलग-अलग निर्मित शयन कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आनंदाश्रम में रह रहे वृद्धजनों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और भोजन, साफ-सफाई के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यहां रह रहे वृद्धजनों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने वृद्धजनों का स्वास्थ्य जांच एवं नेत्र जांच कराकर चश्मा प्रदान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने वृद्धजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप छड़ी और श्रवण यंत्र प्रदान किया। इस दौरान उन्होेंने आनंदाश्रम परिसर में प्रकाश हेतु पर्याप्त बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, मुंगेली एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्रीमती शारदा जायसवाल उपस्थित थी।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया में सामने लाने की जरूरत : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के नवनियुक्त सदस्यों का मुख्यमंत्री ने किया स्वागत रायपुर 01 दिसंबर 2021 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के प्रथम परिचयात्मक बैठक में नवनियुक्त सदस्यों का स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत बहुत समृद्ध […]
चिटफंड कंपनी अनमोल इंडिया एग्रो हर्बल फार्मिंग लिमिटेड कंपनी के 1086 निवेशकों को एक करोड़ अस्सी लाख रूपए का होगा भुगतान
अब तक 26249 निवेशकों को 18 करोड़ 14 लाख रूपए का किया गया भुगतान चिटफण्ड कंपनी के निवेशकों को राशि मिलने से मिली राहतराजनांदगांव, जनवरी 2023। शासन द्वारा चिटफण्ड कंपनी के निवेशकों को लगातार राशि वापस करने का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन […]
सेवानिवृत्त के अवसर पर कलेक्ट्रेट में भावभीनी विदाई
दुर्ग, जनवरी 2022/आज कलेक्ट्रेट में कार्य कर रहे भृत्य श्री दिलीप कुमार साहू अपने 28 वर्ष के कार्यकाल के बाद जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय दुर्ग से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर उनके सहकर्मियों एवं अधिकारियों के द्वारा उनके सरल-सादगी पूर्ण और कर्मशील व्यक्तित्व पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई […]