मुंगेली, अक्टूबर 2022// कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला मुख्यालय स्थित आनंदाश्रम का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आनंदाश्रम में पुरूष और महिलाओं के लिए अलग-अलग निर्मित शयन कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आनंदाश्रम में रह रहे वृद्धजनों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और भोजन, साफ-सफाई के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यहां रह रहे वृद्धजनों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने वृद्धजनों का स्वास्थ्य जांच एवं नेत्र जांच कराकर चश्मा प्रदान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने वृद्धजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप छड़ी और श्रवण यंत्र प्रदान किया। इस दौरान उन्होेंने आनंदाश्रम परिसर में प्रकाश हेतु पर्याप्त बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, मुंगेली एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्रीमती शारदा जायसवाल उपस्थित थी।
संबंधित खबरें
खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत का भम्रण कार्यक्रम
अम्बिकापुर 4 दिसम्बर 2021/ राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत 5 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे निवास स्थान बौरीपारा से विकासखंड अम्बिकापुर के ग्राम करजी जाएंगे। वे वहां धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 12ः15 बजे दरिमा से उल्टा पानी जाकर पर्यटन स्थल का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 1ः30 […]
नवोदय विद्यालय: कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा 30 अप्रैल को
रायगढ़, अप्रैल 2022/ जवाहर नवोदय विद्यालय भूपदेवपुर, रायगढ़ में सत्र 2022-23 के लिए कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा 30 अप्रैल 2022 को पूर्वान्ह 11 बजे से जिले के 49 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा समय से एक घंटे पहले परीक्षा केन्द्र में पहुंचना अनिवार्य है। परीक्षा के लिए प्रवेश […]
राजस्व शिविरों में मौके पर ही ग्रामीणों की समस्याओं का हो रहा निदान
बिलासपुर, 5 जुलाई 2024/sns/-कलेक्टर श्री अवनीश शरण के निर्देश पर कोटा अनुविभाग अंतर्गत कोटा, रतनपुर एवं बेलगहना तहसील के विभिन्न ग्रामों में राजस्व प्रकरणों का निराकरण करने के लिए राजस्व शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में ग्रामीण, किसानों सहित अन्य लोगों की समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही निराकरण किया गया। एक ही […]