रायगढ़, अक्टूबर 2022/ वनमंडलाधिकारी धरमजयगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि धरमजयगढ़ वनमंडल अंतर्गत आने वाले वन परिक्षेत्रों के समस्त परिसर का वृत्त वन अधिकारी, परिसर वन अधिकारी, हाथी ट्रैकरों, वन प्रबंधन समिति सदस्यों तथा विद्युत विभाग के क्षेत्रीय अमलों के द्वारा वन का सघन भ्रमण एवं निरीक्षण किया जाकर अवैध फंदा एवं तार को रोकने हेतु एंटी स्नेयर वॉक का आयोजन 19 से 21 अक्टूबर 2022 तक किया जा रहा है। क्योंकि वर्तमान में धान फसल पकने का मौसम है जिससे जंगली हाथी धान फसलों को खाने के लिए जंगल से खेतों की ओर आकर्षित होते है। अक्सर देखने में आया है कि कृषक फसलों की सुरक्षा हेतु अवैध तार एवं अवैध हुकिंग करके वन्यप्राणियों को खेतों की ओर आने से रोकते है, जिससे जंगली हाथी एवं वन्यप्राणियों की अप्राकृतिक मृत्यु हो जाती है एवं कभी-कभी ग्रामीण जन की भी मृत्यु होने की संभावना रहती है। इस प्रकार की घटना प्रकाश में न आये इस संबंध पूरे परिक्षेत्र में परिसर स्तर पर अवैध फंदा एवं अवैध हुकिंग को रोकने हेतु एंटी स्नेयर वॉक का आयोजन करने के साथ ही स्थानीय लोगों व ग्रामीणों में एंटी स्नेयर वॉक की उपयोगिता और अवैध शिकार के प्रभाव वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के बारे में जन चौपाल रखकर आवश्यक चर्चा एवं कार्यवाही किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने छुरिया विकासखण्ड के ग्राम साल्हेटोला, गहीराभेड़ी, भोलापुर और झिथराटोला धान उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण
राजनांदगांव 19 जनवरी 2022। बारिश के बाद धान खरीदी केन्द्र में सभी पात्र किसानों का धान खरीदने की गति बढ़ा दी गई है। धान खरीदी के बचे हुए शेष दिनों के लिए सभी किसानों का टोकन जारी किया जा रहा है। बचे हुए शेष दिनों में सभी किसानों का शत प्रतिशत धान खरीदी कर ली […]
कलेक्टर ने पढ़ाया बच्चों को ‘‘क ख ग‘‘ का पाठ, बेहतर व्यवस्था पर शिक्षिका को मिली शाबाशी
बीजापुर 04 जुलाई 2024/sns/- जिले में शिक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने की मुहीम में जूटे कलेक्टर श्री अनुराग पाण्डेय ने गंगालूर इलाके का दौरा कर प्राथमिक शाला नयापारा पदेड़ा का औचक निरीक्षण किया। संस्था पहुंचकर बच्चों की उपस्थिति देखा और शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया।स्कूल में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत भोजन मीनू, टाइम […]
स्वीप कार्यक्रम:तमनार में महिलाओं एवं स्कूली बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को किया मतदान के लिए प्रेरित
नववधुओं को हुआ सम्मान, 2000 महिलाओं ने लिया मतदान हेतु शपथरायगढ़, अगस्त 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में आगामी निर्वाचन के मद्देनजर जिले में मतदाता जागरूकता के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत आज विधानसभा क्षेत्र लैलूंगा के तहसील तमनार के आदर्श ग्राम्य […]