बलौदाबाजार, सितम्बर 2022/जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, बलौदाबाजार में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत वर्ष 2022-23 के लिए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग, पिछड़ा वर्ग एवं अन्य वर्ग के ग्रामीण क्षेत्र के हितग्राहियों को लाभान्वित करने हेतु जिलें में 20 लक्ष्य के विरूध्द इच्छुक हितग्राहियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। इस योजनांतर्गत स्वयं का उद्यम स्थापित करने के इच्छुक हितग्राहियों को उद्योग गतिविधि हेतु अधिकतम पच्चीस लाख एवं सेवा उद्योग हेतु अधिकतम दस लाख एवं व्यवसाय क्षेत्र के लिए अधिकतम दो लाख(किराना स्टोर्स को छोडकर) तक का ऋण राष्ट्रीय बैंको के माध्यम से उपलब्ध कराया जावेगा अनु.जाति, अनु.ज.जाति के द्वारा स्थापित इकाई को 25 प्रतिशत अधिकतम 1.50 लाख रू0 तक एवं सामान्य वर्ग के द्वारा स्थापित इकाई को 10 प्रतिशत अधिकतम 1 लाख रू तक अनुदान की पात्रता है। इच्छुक हितग्राही संयुक्त जिला कार्यालय भवन, भूतल कक्ष क्रमांक 71 में उपस्थित होकर आवेदन जमा कर सकतें है। विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, ग्राम पंचायत का अनापत्ति एवं जनसंख्या प्रमाण पत्र, भूमि भवन की दस्तावेज, अनुभव प्रमाण पत्र, न्यूनतम कक्षा आठवीं अंकसूची, पासपोर्ट आकार का फोटो एवं शपथ पत्र के साथ आवेदन के साथ दो प्रतियां में 30 सितम्बर 2022 तक आवेदन कर सकते है। इस योजना की विस्तृत जानकारी कार्यालय से एवं हेल्प डेस्क नं. श्री एस.बी.राम, प्रबंधक 8319922678 एवं श्री धर्मेन्द्र कुमार साहू सहायक ग्रेड तीन 7566301284 से भी संपर्क कर सकते है।
संबंधित खबरें
जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी
जांजगीर-चांपा , दिसम्बर, 2021/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला के मार्गनिर्देशन में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए जिले में धान खरीदी सुचारू ढंग से जारी है। 2500 रूपए प्रति क्विंटल धान और 25 रूपए पुराने बारदानोंं की कीमत तय होने से किसानों के चेहरे पर उत्साह और प्रसन्नता दिखाई दे रही है। किसानों द्वारा धान […]
मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा सिंह को दी श्रद्धांजलि
अंबिकापुर, 25 जून 2024/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सरगुजा राज परिवार की सदस्य श्रीमती इंदिरा सिंह के असामयिक निधन होने पर उनके दशगात्र कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। यहां उन्होंने स्वर्गीय श्रीमती सिंह के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव सहित सरगुजा राज परिवार […]
सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु 23 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित
अम्बिकापुर दिसम्बर 2024/sns/आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि राजीव युवा उत्थान योजना नियमावली वर्ष 2019 के भाग (बी) के समान छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी जिला बिलासपुर में कराने हेतु निजी कोचिंग संस्थाओं के माध्यम से राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा […]