रायपुर, 04 अगस्त 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में श्याम मंडल रायगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के 17 अगस्त से रायगढ़ में आयोजित होने वाले जन्माष्टमी के मेला कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का न्यौता दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि यह मेला रायगढ़ में विगत 50 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में आमजन शामिल होते हैं। मुख्यमंत्री ने जन्माष्टमी मेला का न्यौता सहर्ष स्वीकार करते हुए मेले के सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर रायगढ़ विधायक श्री प्रकाश नायक सहित श्री अनिल केडिया, श्री प्रदीप गर्ग व अन्य लोग उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
राज्य स्तरीय भाषण एवं इलेक्शन क्विज प्रतियोगिता आज
अम्बिकापुर 6 फरवरी 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री विपिन मांझी एवं स्वीप के संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. के.आर.आर.सिंह के विशेष उपस्थिति में राज्य स्तरीय भाषण एवं इलेक्शन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 07 फरवरी 2023 को अपरान्ह् 12ः00 बजे से पी.जी.कॉलेज ऑडिटोरियम अम्बिकापुर […]
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का व्यक्तित्व एवं कृतित्व है महान : उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव
समाज सेवा के लिए अहिल्याबाई पूर्णतः थीं समर्पित : श्री लखन लाल देवांगन अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी जयंती समारोह में शामिल हुए मंत्रीद्वय कोरबा अक्टूबर 2024/sns/ भारत देश के इतिहास अत्यंत गौरवशाली एवं वैभवशाली रहा है। यह गौरवशाली एवं वैभवशाली इतिहास इस देश के नागरिकों के पुरूषार्थ से बना है, न कि किसी सरकार या संस्था […]
प्रथम पालक शिक्षक बैठक का आयोजन 06 अगस्त को
सुकमा, 04 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार जिले के समस्त शासकीय विद्यालयों में प्रथम पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन 06 अगस्त को समय दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल और सुचारू क्रियान्वयन के लिएअधिकारियों-कर्मचारियों को आदेशित किया गया है। समस्त स्कूलों में पालक-शिक्षक बैठक सफलता पूर्वक […]