मुंगेली, जुलाई 2022// कलेक्टर श्री राहुल देव आज मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम बुंदेली में सेवा सहकारी समिति का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान ग्राम के ही किसान श्री कन्हैया साहू ने कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उनके द्वारा सेवा सहकारी समिति बुंदेली से वस्तु ऋण लिया गया था, जिसमें 05 हजार 30 रूपए अधिक समायोजन कर लिया गया था, जिसके कारण उन्हें परेशानियों का सामना कर पड़ रहा है। कलेक्टर ने इसे गंभीरता से लिया और समिति के प्रबंधक के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सीसीबी के नोडल अधिकारी को किसान श्री कन्हैया साहू की समस्या का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर कुछ घंटों बाद ही किसान श्री कन्हैया साहू का समस्या का निराकरण कर समायोजन की राशि उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की गई है। इससे किसान श्री कन्हैया साहू संतुष्ट हुए और तत्काल समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
संबंधित खबरें
डॉ भारतीदासन ने समीक्षा बैठक में जिले के अंदर की सभी सड़को को दुरुस्त करने के निर्देश दिये
डॉ भारतीदासन ने समीक्षा बैठक में जिले के अंदर की सभी सड़को को दुरुस्त करने के निर्देश दिये। उन्होंनेहॉट बाजार योजना की जानकारी ली। साथ ही मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की विस्तृत जानकारी लोगो को देने के निर्देश दिएl उन्होंने जल जीवन मिशन जिले में यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये ,काम में लापरवाह […]
उच्चतम न्यायालय के लिए श्री बोध और उच्च न्यायालय बिलासपुर के लिए श्री प्रधान को बनाए गए अतिरिक्त एडव्होकेट जनरल
रायपुर, अप्रैल 2022/ राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की ओर से पैरवी करने के लिए दो अधिवक्ताओं को अतिरिक्त एडव्होकेट जनरल नियुक्त किया गया हैै। इनमें उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली हेतु श्री कुबेर बोध को अतिरिक्त एडव्होकेट जनरल और श्री राघवेन्द्र प्रधान को उच्च न्यायालय बिलासपुर हेतु अतिरिक्त एडव्होकेट जनरल बनाया गया है। यह नियुक्ति […]