सुकमा, जुलाई 2022/ कोंटा नगर पंचायत क्षेत्र में बाढ़ के कारण लगभग सभी रिहायशी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति रही। बाढ़ का पानी उतरने के साथ ही, सड़कों से मलबा हटाकर, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है। इसके साथ ही जल जनित बीमारियों से बचाव के लिए घर घर घूमकर वार्ड वासियों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें दवाईयां प्रदान की जा रही है। वहीं मच्छरों से बचाव के लिए वार्डों में जनप्रतिनिधियों के सहयोग से प्रशासन द्वारा मच्छरदानी भी उपलब्ध कराई जा रही है। पेयजल की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए हैंडपंप, बोरवेल एवं अन्य जल स्रोतों में क्लोरिनेशन का कार्य किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर के निर्देश पर जिले में सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों का तत्काल जारी किया जा रहा पीपीओ, जीपीओ
आधार पोर्टल से हो रहा त्वरित पेंशन भुगतान जांजगीर-चांपा 02 जनवरी 2023/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में जिले में सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों को अभार पोर्टल के माध्यम से त्वरित पीपीओ, जीपीओ जारी किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिले के अंतर्गत 31 दिसम्बर 2022 को सेवानिवृत्त […]
छत्तीसगढ़ के पहिली लोक तिहार: हरेली तिहार
रायपुर, 26 जुलाई 2022/ हरेली तिहार छत्तीसगढ़ का सबसे पहला त्यौहार है, जो लोगों को छत्तीसगढ़ की संस्कृति और आस्था से परिचित कराता है। हरेली का मतलब हरियाली होता है, जो हर वर्ष सावन महीने के अमावस्या में मनाया जाता है। हरेली मुख्यतः खेती-किसानी से जुड़ा पर्व है। इस त्यौहार के पहले तक किसान अपनी […]
दैवीय विपत्तियों के लिए राहत राशि का आबंटन जारी
मोहला 25 सितम्बर 2023। छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के लिए दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत स्वीकृत सहायता अनुदान हेतु 58 लाख 46 हजार रूपिये की राशि का आबंटन कर दिया गया है। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने जिले के तीनों विकासखंड के लिए […]