बलौदाबाजार, जुलाई 2022/ कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा का सघन गौठान निरीक्षण जारी है। इस तारतम्य में उन्होंने सिमगा विकासखंड अंतर्गत ग्राम भैंसा,केसली,नवापारा बिटकुली एवं सुहेला के गौठान में पहुँचकर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। उन्होंने ग्राम भैंसा के स्व सहायता समूह के महिलाओं से गोबर खरीदी,वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन के संबंध में चर्चा किया गया साथ ही गौठान में मुर्गी एवं बकरी शेड की स्वीकृति हेतु निर्देेशित किया गया। साथ ही ग्राम केसली के गौठान में गोबर खरीदी एवं वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन के साथ-साथ रूरल इंडस्ट्रीज पार्क निर्माण का निरीक्षण किया गया। केसली के स्व सहायता समूह द्वारा जिला पंचायत सीईओ को समूह द्वारा उत्पादित बैग से अवगत कराया गया। ग्राम नवापारा के गौठान में गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन के निरीक्षण के दौरान स्व सहायता समूह द्वारा उत्पादित बॉलपेन का जानकारी दिया गया। ग्राम बिटकुली के गौठान में गोबर खरीदी व वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन का निरीक्षण के दौरान गोठान में पानी की समस्या को देखते हुए 1 किमी की दूरी में शमशान घाट के बोर से पीएचई द्वारा पाईप लाईन स्वीकृति हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम सुहेला के गौठान में गोबर खरीदी,वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन का निरीक्षण किया गया। गोठान सुहेला में स्व सहायता समूह द्वारा लगाये गये बाड़ी एवं समुह द्वारा उत्पादित हल्दी,वांशिग पाऊडर का निरीक्षण किया गय। उक्त गौठान निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरिशंकर चौहान,परियोजना अधिकारी सुरेश कंवर, विकास विस्तार अधिकारी एच.एल. देवांगन,सेवाराम गेण्ड्रे, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एच.एल.बारिक, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा अमित वैद्य,प्रभारी यंग प्रोफेशनल एनआरएलएम गोपाल साहू समेत अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे
संबंधित खबरें
आने वाले समय में विकास की नई ऊंचाइयों को छूएगा रायगढ़-वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी20 लाख लीटर क्षमता वाले एक करोड़ 94 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पानी टंकी का किया गया भूमिपूजन
रायगढ़, अक्टूबर 2024/sns/ लगातार विकास कार्यों का भूमि पूजन, लोकार्पण किया जा रहा है, यह कार्य सतत रूप से जारी रहेगा। इससे आने वाले समय में रायगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों को छूएगा। उक्त बातें वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने आज नगर निगम कार्यालय परिसर में एक करोड़ 94 लाख की लागत से 20 लाख […]
मतदान केन्द्र पर मतदाता की पहचान हेतु 18 प्रकार के दस्तावेज होंगे मान्य
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर एसईसी ईआर की ऑनलाइन मतदाता पर्ची भी मान्य सुकमा, फरवरी 2025/sns/ नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 हेतु मतदान केन्द्र पर मतदाता की पहचान स्थापित करने के लिए 18 प्रकार के दस्तावेजों को मान्य किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिकृत […]
महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा मंे करें काम: केन्द्रीय मंत्री श्री सिंह
भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री ने जिला स्तरीय अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक केन्द्रीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से भी की चर्चा कोरबा , जुलाई 2022/केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने जिला पंचायत सभा कक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होने केन्द्र सरकार द्वारा […]