रायपुर, जुलाई 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और छत्तीसगढ़ में किसान सत्याग्रह के प्रणेता बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव की 18 जुलाई को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव के योगदान को याद करते हुए श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जनमानस को जागृत करने में ‘बाबू साहब‘ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में शोषण और अन्याय के विरूद्ध किसानों ने ‘कंडेल नहर सत्याग्रह‘ किया। छत्तीसगढ़ में संगठित जनशक्ति का यह अभूतपूर्व प्रदर्शन था। प्रदेश में स्वतंत्रता आंदोलन की अलख जगाने में भी उनकी अहम भूमिका रही। श्री बघेल ने कहा कि ’बाबू साहेब‘ सच्चे मायने में दृढ़ता और संकल्प के प्रतीक थे। उनके जीवन और विचार मूल्य हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।
संबंधित खबरें
स्टाफ नर्स भर्ती के लिए दावा आपत्ति 15 सितम्बर से 22 सितम्बर तक
जगदलपुर, सितंबर 2022/ विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर संभाग के माध्यम से शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय नंदनमारा उत्तर बस्तर कांकेर में दस्तावेजों के सत्यापन उपरांत पात्र-अपात्र की सूची जारी की गई है। सूची के संबंध किसी प्रकार की आपत्ति होने पर 15 सितम्बर से 22 सितम्बर तक सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक […]
कलेक्टर ने समृद्धि स्वसहायता समूह की महिलाओं को मालवाहक ई-रिक्शा प्रदान किया
राजनांदगांव मार्च 2022। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस परडोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम चैतुखपरी के समृद्धि स्वसहायता समूह की महिलाओं को मालवाहक ई-रिक्शा प्रदान किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर उपस्थित थे। चैतुखपरी की समृद्धि स्वसहायता समूह विगत 10 माह से 20 महिलाओं के समूह द्वारा विभिन्न प्रकार के […]
लेखा प्रशिक्षण सत्र जुलाई-अक्टूबर 2025 हेतु आवेदन आमंत्रित, 13 जून 2025 तक करें आवेदन
दुर्ग, 14 मई 2025/ sns/- संचालनालय कोष, लेखा एवं पेंशन के निर्देशानुसार आगामी लेखा प्रशिक्षण सत्र (जुलाई 2025 से अक्टूबर 2025) के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रशिक्षण विशेष रूप से लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के लिए है, जिन्होंने कार्यालय में कम से कम 3 वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर ली हो। […]