मुंगेली, जुलाई 2022// कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देश पर जिले में कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु सघन टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत आज जिले में 12 हजार 809 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि सघन टीकाकरण अभियान के तहत विकासखण्ड मुंगेली में 04 हजार 700, विकासखण्ड पथरिया में 04 हजार 49 तथा विकासखण्ड लोरमी में 04 हजार 60 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। उन्होने बताया कि शासन की निर्देशानुसार 18 वर्ष से 59 वर्ष वालों को कोविड-19 टीकाकरण केन्द्र में निःशुल्क बूस्टर डोज भी लगाया जा रहा है। इसके लिए दूसरे डोज के 06 माह पूर्ण होना आवश्यक है। कोई भी 18 वर्ष से 59 वर्ष के व्यक्ति नजदीकी टीकाकरण केन्द्र पहुंचकर कोविड-19 का निःशुल्क बूस्टर डोज लगवा सकते हैं।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री बघेल 14 जनवरी को जिले के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे,
जांजगीर-चांपा, 13 जनवरी, 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 14 जनवरी को जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 14 जनवरी को दोपहर 12 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.40 बजे मालखरौदा विकासखंड के ग्राम मोहतरा पहुचेंगे। वे यहां 12.40 से 1 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। […]
अमृत सरोवर स्थलों में ग्रामीण मिलकर मनाएंगे स्वतंत्रता दिवस की खुशियां
कवर्धा, 09 अगस्त 2024/sns/- 77वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में निर्मित अमृत सरोवर स्थलों में विशेष उत्सवां का आयोजन कर आजादी का पर्व हर्षोल्लाह से साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर तिरंगा यात्रा ध्वजारोहण सांस्कृतिक कार्यक्रम वृक्षारोपण स्वच्छता अभियान एवं सामूहिक परिचर्चा जैसे अनेक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस संबंध में प्राप्त जानकारी […]
बारिश में पतले मेढ़ से चलकर खेतों में पहुंचे कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा, खेती किसानी का जाना हाल
स्कूल मरम्मत कार्य में गुणवत्ता का रखे विशेष ध्यानगोठान पहुंचे कलेक्टर श्री सिन्हा, गतिविधियों की ली जानकारीकलेक्टर श्री सिन्हा ने अमृत सरोवर का किया निरीक्षण, राम झरना को मेन्टेन करने के दिए निर्देशरायगढ़, अगस्त 2023/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा अपने विकासखंड खरसिया के दौरे के दौरान ग्राम-फरकानारा पहुंचते ही गाड़ी से उतरकर बारिश में […]