कवर्धा, जुलाई 2022। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत दो विपत्तिग्रस्त परिवारों को 8 लाख रूपए की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की है। इस प्रकरण के तहत विपत्तिग्रस्त परिवारों को चार-चार लाख रूपए दी जाएगी। इसके तहत रेंगाखार तहसील के ग्राम भिंभौरी निवासी गजेन्द्र की सुदामा घाट नाला पंडरिया में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त सोना बाई उइके (मृतक की मां) एवं श्रीमती निशा उइके (मृतक की पत्नी) को, ग्राम बरबसपुर (मटियाडोंगरी) निवासी प्रतिमा की सर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्रीमती कांबि को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
संबंधित खबरें
विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु दिशा निर्देश जारी
छत्तीसगढ़ तकनीकी संस्थाओं हेतु प्रवेश नियम 2023 पोर्टल पर होंगे उपलब्धरायपुर, अप्रैल 2023/ छत्तीसगढ़ तकनीकी शिक्षा संचालनालय द्वारा राज्य के विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया है। संचालक, तकनीकी शिक्षा संचालनालय श्री अवनीश कुमार शरण ने बताया कि राज्य के विभिन्न इंजीनियरिंग महाविद्यालयों, पॉलीटेक्निक संस्थानों, आर्किटेक्चर संस्थानों एवं फॉर्मेसी […]
समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं का हो रहा समाधान विभागीय योजनाओं से पात्र हितग्राही हो रहे लाभान्वित
रायगढ़, 27 मई 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य में सुशासन तिहार अंतर्गत जिले के विभिन्न स्थानों में समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जहां लोगों को समस्याओं के समाधान के साथ ही उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने का कार्य भी किया जा रहा है।इसी कड़ी में खरसिया के […]