कवर्धा, जुलाई 2022। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत दो विपत्तिग्रस्त परिवारों को 8 लाख रूपए की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की है। इस प्रकरण के तहत विपत्तिग्रस्त परिवारों को चार-चार लाख रूपए दी जाएगी। इसके तहत रेंगाखार तहसील के ग्राम भिंभौरी निवासी गजेन्द्र की सुदामा घाट नाला पंडरिया में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त सोना बाई उइके (मृतक की मां) एवं श्रीमती निशा उइके (मृतक की पत्नी) को, ग्राम बरबसपुर (मटियाडोंगरी) निवासी प्रतिमा की सर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्रीमती कांबि को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री ने श्रीमती मनोरमा मिश्रा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया
रायपुर, 20 अक्टूबर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्रीमती मनोरमा मिश्रा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। श्रीमती मनोरमा मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय श्री बबन प्रसाद मिश्र की धर्मपत्नी थीं। मुख्यमंत्री ने श्रीमती मिश्रा के शोकसंतप्त परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी को सहने के लिए संबल प्रदान करने और दिवंगत आत्मा […]
समूह में जुड़कर महिलाएं लगभग 3 एकड़ खेत में ले रही मुंगफली की फसल
कोरबा / फरवरी 2022/कोरबा जिला पहाड़ी कोरवा जनजाति सदस्यों के निवास स्थान के लिए जाना जाता हैं। पहले पहाड़ी कोरवा जनजातियों को जंगलों में रहकर सामान्य जीवन-यापन के लिए जाना जाता था। अब जिले के पहाड़ी कोरवा सदस्य खेती के माध्यम से उन्नति करने के लिए पहचान बना रहे है। कोरबा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से जिओ गीता एवं अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर 20 दिसंबर 2023/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज शाम यहां राज्य अतिथि विश्राम गृह पहुना में जिओ गीता एवं अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात कर बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान जीओ गीता के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रदीप मित्तल ने मुख्यमंत्री को भगवत गीता की प्रति भेंट की। […]