मुंगेली , जुलाई 2022// कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देश पर जिले में दो दिवसीय कोविड टीकाकरण महाभियान चलाया गया। जिसमें जिले में 12 हजार 154 पात्र लोगों को टीका लगाया गया। जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि जिले में कोविड टीकाकरण के प्रथम डोज, द्वितीय डोज और तृतीय डोज के लिए छुटे सभी पात्र व्यक्तियों को टीका लगाने के लिए कल और आज दो दिवसीय जिले टीकाकरण महाभियान चलाया गया। जिसमें टीकाकरण महाभियान के प्रथम दिवस 06 हजार 439 और द्वितीय दिवस आज 05 हजार 715 लोगों को टीकाकृत किया गया। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय टीकाकरण महाभियान में पथरिया विकासखण्ड से कुल 03 हजार 82 पात्र लोगों को टीका लगाया गया। इसी प्रकार लोरमी विकासखण्ड से 03 हजार 621 और मुंगेली विकासखण्ड से 05 हजार 451 पात्र व्यक्तियों को टीकाकृत किया गया। इससे पहले कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देश पर एसडीएम मुंगेली श्री अमित कुमार द्वारा आज ग्राम कोसमा और लोहड़िया में टीकाकरण केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए गए।
संबंधित खबरें
महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को मिलेगा अच्छा प्रतिसाद : मंत्री मो. अकबर
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री ने किया सी-मार्ट का शुभारंभ रायपुर, 06 अप्रैल 2022/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय से सी-मार्ट का वर्चुअल शुभारंभ किया। मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की विक्रय व महिलाओं को स्वालंबी […]
हाई स्कूल और हायर सेकंडरी स्कूल के अतिशेष व्याख्याताओं की काउंसिलिंग प्रक्रिया हुई पूर्ण स्कूल चयन के पश्चात दिया गया पद स्थापना आदेश पत्र
कोरबा, 03 जून 2025/sns/- राज्य शासन के दिशा निर्देशानुसार आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कोरबा जिले में अतिशेष व्याख्याताओं की काउंसिलिंग प्रक्रिया आयोजित की गई। कलेक्टर श्री अजीत वसंत की उपस्थिति में कुल 75 अतिशेष व्याख्याताओं की काउंसलिंग की गई। सर्वप्रथम 60 वर्ष या 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्याख्याताओं की काउंसलिंग हुई। इसके बाद […]