सुकमा, 23 जून 2025/sns/- योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिये योग“ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राध्यपकों, स्वंयसेवकों एवं विद्यार्थियों के द्वारा सूर्य नमस्कार, वृक्षासन, भुजंगासन, वीरभद्रासन, अनुलोम-विलोम आसनों का योग के माध्यम से प्रदर्शन किया गया। प्रो. डी सुरेश वाबु प्राचार्य ने कहा कि हमें शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सही रखने के लिये प्रतिदिन योगासन करना चाहिये। प्रो. शशिकान्त ध्रुवे कार्यकम अधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि योग से हमें संयम, एकाग्रता, ध्यान की प्राप्ति होती है, जो एक विद्यार्थी जीवन के विकास के लिये अतिआवश्यक है। योग प्रदर्शन के कार्यकमों संचालन प्रो. दुष्यंत कुमार ने किया। स्वंयसेवक हरीश माड़वी ने योग प्रदर्शन करते हुए सभी आसनों के लाभों का वर्णन किया। सभी संकायों के विद्यार्थीगणों ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
संबंधित खबरें
श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए श्रमिक
राजनांदगांव, 14 अक्टूबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित श्रमिक महासम्मेलन में छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में जिले के असंगठित कर्मकारों के बच्चों हेतु छात्रवृत्ति योजना […]
पीएम-जनमन से मिल रहा सुरक्षित जीवन और सुनहरा भविष्य-कमार जनजाति के जीवन में बहने लगी बदलाव की बयार
रायपुर, 21 जुलाई 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा विभिन्न वर्गाे के कल्याण के लिये बनाई गई योजनाओं का उचित क्रियान्वयन कर आम जनो को लाभ पहुंचाया जा रहा है।भारत सरकार द्वारा जनजातीय समाज को मुख्यधारा से जोड़ने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रारंभ किया गया प्रधानमंत्री जनजातीय […]
स्वच्छ, सुंदर एवं आरोग्य शहर बनाने में सभी का सहयोग महत्वपूर्ण महापौर राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न
रायगढ़, 20 जनवरी 2026/sns/- शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से आज नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। नगर निगम रायगढ़ के सभाकक्ष में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्रीलाल साहू सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों […]


