कोरब, जुलाई 2022/जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री संजीव झा ने कलेक्टोरेट में संचालित विभिन्न विभागों के कार्यालयीन शाखाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री झा ने खनिज शाखा, भू-अभिलेख शाखा, भू-अर्जन शाखा, नजूल अधिकारी, एनआईसी, न्यायालय अतिरिक्त कलेक्टर, कोषालय, नाजिर शाखा, जिला अंत्यावसायी शाखा, खाद्य शाखा, आबकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शाखा एवं जनसंपर्क सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री झा ने कार्यालयों में जाकर मौजूद अधिकारी कर्मचारियों से स्थापना आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निरीक्षण के दौरान विभिन्न शाखाओं के अधिकारी कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने और शासकीय दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने के लिए कहा। कलेक्टर श्री झा ने कलेक्टोरेट परिसर में मरम्मत की आवश्यकता वाले स्थानों का चिन्हांकन कर मरम्मत करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री विजेंद्र पाटले, एसडीएम कोरबा श्री हरिशंकर पैकरा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
आर-सेटी बरगा में देश की आजादी के लिए अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में सम्मान कार्यक्रम किया गया आयोजित
देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पूर्ण होने पर आजादी से अंत्योदय कार्यक्रम में राजनांदगांव जिला शामिलराजनांदगांव , जुलाई 2022। जिला अग्रणी कार्यालय एवं बैंक ऑफ बड़ौदा आर-सेटी (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) बरगा राजनांदगांव द्वारा देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पूर्ण होने पर आजादी के लिए अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले स्वतंत्रता […]
छत्तीसगढ़ सरकार की न्याय योजना से किसान, मजदूर, भूमिहीन श्रमिकों सहित सभी वर्गों को मिला न्याय, आर्थिक स्थिति मजबूत हुई-केबिनेट मंत्री श्री अकबर
केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने ग्राम प्रभाटोला, लोहझरी और अचानकपुर में ग्रामवासियों से की भेंट मुलाकात कवर्धा, 21 सितंबर 2023। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व मे कबीरधाम जिला लगातार विकास कर रहा है। […]