कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने शॉल, श्रीफ़ल ,प्रतीक चिन्ह और उनके स्वत्वों का चेक प्रदान कर दी गई विदाई महासमुंद ,जून 2022/ अपर कलेक्टर श्री ओ.पी. कोसारिया के अर्द्धवार्षिकीय आयु 30 जून 2022 को पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हुए है, उन्हें कलेक्टर कार्यालय परिवार सहित, जिले के समस्त अनुविभाग के राजस्व अधिकारी अन्य विभागों के जिलाधिकारी-कर्मचारियों की ओर से विदाई समारोह आयोजित कर भावभिनी विदाई दी गई। श्री ओ.पी. कोसारिया की शासकीय सेवा में प्रथम नियुक्ति 19 दिसंबर 1988 को नायब तहसीलदार के रूप में मध्यप्रदेश के छतरपुर जिला में हुई थी। वे अपने जीवन काल की लंबी अवधि लगभग 34 वर्ष तक शासकीय सेवा में रहकर ईमानदारी पूर्वक कार्याें का निर्वहन किए है। बता दे कि श्री कोसारिया 01 सिंतबर 1998 से 06 अक्टूबर 1998 तक महासमुंद जिले में भी नायब तहसीलदार के रूप में पदस्थ रहे है। उन्हें कई जिले में विभिन्न पदों और दायित्वो के रूप में काम करने का अवसर प्राप्त हुआ। महासमुन्द जिला कार्यालय में अपर कलेक्टर के तौर पर वे 13 नवम्बर 2021 से 30 जून 2022 तक अपने कार्यों का निर्वहन किए। श्री कोसरिया को विदाई समारोह में कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस. आलोक, अपर कलेक्टर डॉ. नेहा कपूर, एसडीएम श्रीमती नम्रता जैन, श्री राकेश गोलछा, श्री भागवत जयसवाल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारियों ने शॉल, श्रीफल, स्वत्वों एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना करते हुए भावभिनी विदाई दी गई।
संबंधित खबरें
25 जनवरी से 15 मार्च तक पांच श्रेणियों में किया जा रहा है प्रतियोगिता का आयोजन
जांजगीर-चांपा मार्च 2022/ कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला ने कहा कि प्रजातंत्र में मताधिकार मतदाताओं का सबसे महत्वपूर्ण अधिकार होता है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को जागरूक बनाने 25 जनवरी से 15 मार्च तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता के तहत ‘‘मेरा वोट मेरा अधिकार‘‘ ‘वोट एक शक्ति‘ थीम पर आधारित क्रमशः- गीत, […]
मोबाइल डेमोस्ट्रेशन वाहन के माध्यम लोगों को जागरूक करने हेतु विकासखण्डवार दल गठित
अम्बिकापुर 12 जुलाई 202/ जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव मतदान केन्द्र व हाट बाजारों तथा प्रमुख स्थलों में 17 जुलाई 2023 से मोबाइल डेमोस्ट्रेशन वाहन के माध्यम से निर्वाचन तिथि घोषणा होने तक वीवीपैट एवं ईव्हीएम का प्रदर्शन कर जन जन समुदाय को शत् प्रतिशत मतदान के प्रति […]
राष्ट्रीय एकता दिवस पर होगा एकता दौड़ का आयोजन
अम्बिकापुर, अक्टूबर 2022/ जिला प्रशासन, नगर निगम तथ खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा।यह आयोजन दोपहर 2 बजे से गांधी स्टेडियम परिसर की साफ-सफाई के पश्चात गांधी स्टेडियम से एकता दौड़ प्रारम्भ होकर घड़ी […]