कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने शॉल, श्रीफ़ल ,प्रतीक चिन्ह और उनके स्वत्वों का चेक प्रदान कर दी गई विदाई महासमुंद ,जून 2022/ अपर कलेक्टर श्री ओ.पी. कोसारिया के अर्द्धवार्षिकीय आयु 30 जून 2022 को पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हुए है, उन्हें कलेक्टर कार्यालय परिवार सहित, जिले के समस्त अनुविभाग के राजस्व अधिकारी अन्य विभागों के जिलाधिकारी-कर्मचारियों की ओर से विदाई समारोह आयोजित कर भावभिनी विदाई दी गई। श्री ओ.पी. कोसारिया की शासकीय सेवा में प्रथम नियुक्ति 19 दिसंबर 1988 को नायब तहसीलदार के रूप में मध्यप्रदेश के छतरपुर जिला में हुई थी। वे अपने जीवन काल की लंबी अवधि लगभग 34 वर्ष तक शासकीय सेवा में रहकर ईमानदारी पूर्वक कार्याें का निर्वहन किए है। बता दे कि श्री कोसारिया 01 सिंतबर 1998 से 06 अक्टूबर 1998 तक महासमुंद जिले में भी नायब तहसीलदार के रूप में पदस्थ रहे है। उन्हें कई जिले में विभिन्न पदों और दायित्वो के रूप में काम करने का अवसर प्राप्त हुआ। महासमुन्द जिला कार्यालय में अपर कलेक्टर के तौर पर वे 13 नवम्बर 2021 से 30 जून 2022 तक अपने कार्यों का निर्वहन किए। श्री कोसरिया को विदाई समारोह में कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस. आलोक, अपर कलेक्टर डॉ. नेहा कपूर, एसडीएम श्रीमती नम्रता जैन, श्री राकेश गोलछा, श्री भागवत जयसवाल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारियों ने शॉल, श्रीफल, स्वत्वों एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना करते हुए भावभिनी विदाई दी गई।
संबंधित खबरें
सिहावा चौक पर स्थित संजीवनी कक्ष में शीघ्र संचालित किया जाएगा शहरी सी-मार्ट
धमतरी, 29 अप्रैल 2022/ छत्तीसगढ़ शासन की फ्लैगशिप योजनाओं में से एक सी-मार्ट का संचालन अब शहरी क्षेत्रों मंे भी किया जाएगा। इसके व्यवस्थित संचालन, व्यवस्थापन, विपणन तथा क्रियान्वयन की रणनीति तैयार करने कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा में आज सुबह बैठक लेकर विस्तृत चर्चा की। साथ ही समूह के द्वारा तैयार किए गए उत्पादों के […]
मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने गढ़कलेवा में किया मिलेट्स कैफे का शुभारंभ
चखा रागी के लड्डू का स्वाद और खरीदा रागी का आटा किसानों को वितरित किया रागी बीज
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने 54 विद्यार्थियों को वितरित किया साइकिल
मुंगेली दिसंबर 2023/sns/ उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव नगर पालिका लोरमी के कबीर भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महंत जगन्नाथ दास स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल लोरमी के कक्षा 09वीं की 54 छात्राओं को साइकिल वितरण किया और बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लड़कियों को आगे बढ़ाने और उन्हें शिक्षित […]