समाचारसुरक्षा जवान और सुरक्षा सुपरवाईजर के 550 पदों पर भर्ती के लिए जनपद पंचायत में होगा प्लेसमेंट कैम्पजगदलपुर ,जून 2022/ जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले के सभी जनपद पंचायत में एसआईएस इंडिया लिमिटेड के सुरक्षा जवान और सुरक्षा सुपरवाईजर के 550 पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार उप संचालक ने बताया कि 20 जून को जनपद पंचायत बस्तर, 21 जून को जनपद पंचायत बकावण्ड, 22 जून को जनपद पंचायत लोहण्डीगुड़ा, 23 जून को जनपद पंचायत तोकापाल, 24 जून को बास्तानार, 25 जून को दरभा और 27 जून को लाईवलीहुड काॅलेज आड़ावाल जगदलपुर में आयोजित किया जाएगा। सुरक्षा जवान हेतु योग्यता 10वीं पास, सुरक्षा सुपरवाईजर हेतु 12वीं पास, भर्ती अधिकारी पद हेतु शैक्षणिक योग्यता स्नातक, कम्प्युटर, डिप्लोमा, एनसीसी प्रमाण पत्र, शारीरिक ऊंचाई 168 संेटीमीटर एनसीसी ’’सी’’ सर्टिफिकेट योग्यताधारी आवेदक को प्राथमिकता दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र आड़ावाल जगदलपुर में सम्पर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य के 700 से अधिक, राजस्व न्यायालय में 3145 प्रकरणों का किया गया निराकरण
नेशनल लोक अदालत में माननीय श्री न्यायाधीश गौतम भादुड़ी का आगमन कवर्धा, फरवरी 2023। छत्तीसगढ़ राज्य में तालुका न्यायालय के स्तर से लेकर उच्च न्यायालय स्तर तक सभी न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कबीरधाम द्वारा आज यहां लोक अदालत का शुभारंभ विद्या की देवी […]
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव देश और दुनिया के आदिवासियों के लिए बना अनूठा सांस्कृतिक मंच
रैंप पर 10 देशों के विदेशी नर्तक दल सहित राज्य के कलाकारों ने बिखेरे जलवेरायपुर, नवम्बर 2022/रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में तीसरा राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव शुरू हो गया है। आज शुभारंभ सत्र के पहले दिन है 10 देशों के कलाकारों ने रैंप चलते हुए अपनी कलाओं के जलवे बिखेरे और एक झलक प्रस्तुत किया। […]
एकलव्य विद्यालयों में प्रवेश की अंतिम चयन सूची जारी
जगदलपुर, अप्रैल 2022/ जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय करपावण्ड, बेसोली, तोकापाल, लोहण्डीगुड़ा, बास्तानार, दरभा में वर्ष 2022-23 में अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों हेतु कक्षा 6वीं में प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिनका दावा आपत्ति उपरांत शासन के निर्देशानुसार व आरक्षण को देखते हुए प्राप्तांकों में मेरिट के आधार पर प्रवेश हेतु […]