रायपुर, 13 जून 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 14 जून को संत कबीर की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में श्री बघेल ने कहा है कि संत कबीर साहेब का जीवन दर्शन हर युग में प्रासंगिक है। संत कबीर ने अपने दोहों के माध्यम से भाईचारे, प्रेम, सद्भावना और सामाजिक समानता का संदेश दिया। उन्होंने समाज में फैले आडंबर और जात-पात का सख्त विरोध किया। अपने दोहों के माध्यम से उन्होंने सामाजिक कुरीतियों पर कठोर प्रहार किया और लोगों को सत्य, अहिंसा, दया, करूणा, परोपकार जैसे मानवीय मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। छत्तीसगढ़ में भी संत कबीर के जीवनदर्शन का लोगों के जन-जीवन पर गहरा प्रभाव रहा है। श्री बघेल ने कहा है संत कबीर के उपदेश हमें हमेशा सही राह दिखाते रहेंगे।
संबंधित खबरें
मृतक परिवार के दो सदस्यों को मिली अनुकंपा नियुक्ति
दंतेवाड़ा, अक्टूबर 2022। जिले में मुख्यमंत्री के निर्देश के परिपालन में आज कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार के द्वारा मृतक परिवार के सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करते हुए पदस्थापना आदेश जारी किया है। आपको बता दें कि गीदम विकासखंड अंतर्गत ग्राम मोफलनार निवासी स्व. श्री गोपीराम की स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनकी मृत्यु हो […]
महिला लखपति कार्यक्रम” के अंतर्गत आजीविका के अवसरों की जानकारी देने कार्यशाला आयोजित
आजीविका गतिविधियों के विभिन्न विभागों की योजनाओं के साथ समन्वय के बारे में बताया गया रायपुर. 12 जनवरी 2023. छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) द्वारा “महिला लखपति कार्यक्रम” के अन्तर्गत कांकेर जिले में विकासखंड मुख्यालय दुर्गूकोंदल में ‘जनपद स्तरीय आजीविका संभावनाओं’ को समेकित करने एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में ट्रांसफॉर्मिंग […]
गौठानों में बना ह्यूमिक एसिड सुधारेगा मिट्टी की गुणवत्ता
अम्बिकापुर मार्च 2022/ जिले के गोठान में जिला प्रशासन की सहायता से स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा ह्यूमिक एसिड का निर्माण किया जा रहा है। गोबर से बना ह्यूमिक एसिड मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने में सहायक है। ह्यूमिक एसिड के निर्माण के बाद इसे बेहद आकर्षक बोतलों में पैक कर बिक्री के लिये तैयार […]