महासमुंद , जून 2022/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत जनपद पंचायत सदस्यों, सरपंचों तथा पंचो के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आम निर्वाचन, उप निर्वाचन हेतु अधिसूचना विगत दिनों जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन 3 जून को प्रातः 10.30 बजे की जाएगी। तत्पश्चात् नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की कार्यवाही प्रारंभ हो जाएगी। इसी ही दिन अर्थात् 3 जून को ही प्रातः10.30 बजे से सीटों के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन और मतदान केंद्रों की सूची का भी प्रकाशन किया जाएगा। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 9 जून 2022 को अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जॉच) 10 जून 2022 को प्रातः10.30 बजे से होगा। अभ्यार्थियों से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 13 जून 2022 को अपरान्ह 03 बजे तक, तत्पश्चात् निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन और प्रतीक आबंटन के तुरंत बाद निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यार्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। मतदान (यदि आवश्यक हो तो) 28 जून 2022 को प्रातः 07 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक तथा मतदान के बाद मतदान केंद्रों पर मतगणना होगी। यदि आवश्यक हो तो तहसील, खण्ड मुख्यालय पर 29 जून 2022 को दोपहर 3 बजे से मतगणना, पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य के मामले में खण्ड मुख्यालय में 30 जून को सुबह 9 बजे से सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी।
संबंधित खबरें
आवास बना आजीविका का साधन
बीजापुर, जनवरी 2023- हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका स्यवं का पक्का मकान हो ऐसा हि सपना देखा था। जनपद पंचायत भोपालपटनम के ग्राम संगमपल्ली मे रहने वाली सपके नरसक्का ने, सपके नरसक्का एक विधवा बुजुर्ग महिला है जो कि अपने पुरानी झोपड़ी के सामने टपरी लगा कर दुकान का संचालन कर अपना […]
भारतीय प्राकृतिक खेती बायो-इनपुट रिसोर्स सेंटर हेतु आवेदन आमंत्रित
मुंगेली, 24 मई 2025/sns/- उप संचालक कृषि द्वारा नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग के अंतर्गत भारतीय प्राकृतिक खेती बायो-इनपुट रिसोर्स सेंटर हेतु पात्र एजेंसियों, संस्थाओं, संघों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह केंद्र एनएफ बायो इनपुट के उत्पादन, भंडारण, वितरण के प्रति किसानों को जागरूक करने के साथ दस्तावेजीकरण में किसान मास्टर ट्रेनर एवं […]
मुख्यमंत्री ने सिकोला में हाईटेक नर्सरी का किया लोकार्पण
उचित वातावरण में 5 से 50 गुना तक वृद्धि दर्ज कर पाएंगे पौधे कदंब का पौधा भी लगाया मुख्यमंत्री ने रायपुर, 27 जून 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज पाटन के सिकोला में स्थित हाईटेक नर्सरी का लोकार्पण किया। 3 करोड़ 8 लाख रुपये की लागत से बनी इस नर्सरी में नेचुरल वेंटिलेटेड शेड नेट […]