बलौदाबाजार, जून 2022/छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्यों,सरपंचों तथा पंचो के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आम निर्वाचन, उप निर्वाचन हेतु अधिसूचना विगत दिनों जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन 3 जून को प्रातः 10.30 बजे की जायेगी। तत्पश्चात् नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की कार्यवाही प्रारंभ हो जायेगी। इसी ही दिन अर्थात् 3 जून को ही प्रातः10.30 बजे से सीटों के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन और मतदान केंद्रों की सूची का भी प्रकाशन भी किया जायेगा। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 9 जून 2022 को अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जॉच) 10 जून 2022 को प्रातः10.30 बजे से होगा। अभ्यार्थियों से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 13 जून 2022 को अपरान्ह 03 बजे तक, तत्पश्चात् निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन और प्रतीक आबंटन के तुरंत बाद निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यार्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। मतदान (यदि आवश्यक हो तो) 28 जून 2022 को प्रातः 07 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक तथा मतदान के बाद मतदान केंद्रों पर मतगणना होगी। यदि आवश्यक हो तो तहसील, खण्ड मुख्यालय पर 29 जून 2022 को दोपहर 3 बजे से मतगणना, पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य के मामले में खण्ड मुख्यालय में 30 जून को सुबह 9 बजे से सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी।
संबंधित खबरें
उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य कार्यक्रम 31 तक
अम्बिकापुर, जुलाई 2022/ आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत 25 से 31 जुलाई 2022 तक जिले में उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य पावर/2047 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 27 जुलाई को राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय अजिरमा में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया होंगे […]
गणतंत्र दिवस की हो समुचित तैयारी
-रकबा समर्पण पर विशेष ध्यान देवें अधिकारी दुर्ग, जनवरी 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में अधिकारियों की बैठक में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारी, धान खरीदी, राजस्व प्रकरणों के निराकरण, मतदाता सूची में संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य, समय-सीमा प्रकरणों की विभागवार गहन समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश […]