अम्बिकापुर , मई 2022/ खेल एवं युवा कल्याण के जिला खेल अधिकारी ने बताया है कि खेल अकादमी में चयन हेतु ट्रायल का आयोजन पीजी कॉजेल खेल मैदान में 20 मई को प्रातः 6 बजे से आयोजन किया जाएगा। ट्रायल में एथलेटिक्स खेल में बालक एवं बालिकाओं का चयन किया जाना है। एथलेटिक्स में 25-25 बालक एवं बालिका तथा कबड्डी में 30 बालिकाओं का चयन होना है। चयनित खिलाड़ियों को निःशुल्क आवास, भोजन, शिक्षा, खेल परिधान, प्लेइंग किट आदि उपलब्ध करायी जाएगी। खेल अकादमी में चयन हेतु इच्छुक खिलाड़ियों को आयोजन स्थल में आना होगा। चयनित खिलाड़ियों में से उत्कृष्ट खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय आयोजन में शामिल किया जाएगा। यह प्रतिस्पर्धा 25 से 27 मई 2022 तक रायपुर के कोटा स्टेडियम में होगी।
संबंधित खबरें
प्रयास आवासीय विद्यालय के 10 परीक्षार्थी जे.ई.ई. एडवांस के लिए क्वालीफाई
अम्बिकापुर , जुलाई 2022/ शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर के प्रशासकीय अधिकारी ने बताया है कि सत्र 2021-22 में कक्षा 12 वीं गणित संकाय के 42 विद्यार्थी में जेईई मेंस परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। जिसमें से 6 बालक एवं 4 बालिका विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस में अर्हता प्राप्त की है।इस विद्यालय के छात्र आनंद […]
राज्य के एकमात्र जिला जॉजगीर चांपा में सम्मानीय कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला के निर्देश सह मार्गदर्शन में प्रतिदिन संचालित हो रहा है कलेक्टर जन चौपाल जन समस्या निवारण शिविर
जॉजगीर-चांपा/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सम्मानीय जितेंद्र शुक्ला के निर्देश सह मार्गदर्शन में राज्य के एकमात्र जिला कलेक्टर कार्यालय जांजगीर चांपा में 1 जून 2022 से प्रतिदिन कलेक्टर जन चौपाल जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है जन चौपाल के कुशलतापूर्वक संचालन सह त्वरित निराकरण हेतु सम्मानीय कलेक्टर साहब ने प्रभारी शिकायत […]
भारत निर्वाचन आयोग के विशेष प्रेक्षकों और सीईओ ने किया निर्वाचन की तैयारियों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
विधानसभा निर्वाचन-2023 भारत निर्वाचन आयोग के विशेष प्रेक्षकों और सीईओ ने किया निर्वाचन की तैयारियों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले और विशेष प्रेक्षकों ने किया रायगढ़ और महासमुंद जिले का दौरा, निर्वाचन की तैयारियों का लिया जायजा रायपुर. 15 नवम्बर 2023. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त विशेष प्रेक्षकों […]