रायपुर, 09 मई 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान सूरजपुर में प्रेसवार्ता में पत्रकारों से रूबरू हुए और उन्हें शासकीय योजनाओं और उसके जिले में क्रियान्वयन की स्थिति से अवगत कराया। इस अवसर पर श्री बघेल ने सूरजपुर में पत्रकार भवन के लिए 25 लाख रूपए देने की घोषणा की और पत्रकार भवन के लिए कलेक्टर को भूमि चिन्हांकित करने के निर्देश दिए।
श्री बघेल ने योजनाओं की धरातल पर स्थिति पर बात करते हुए कहा कि योजनाएं अच्छी चल रही हैं। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और स्वामी आत्मानन्द स्कूल योजना अच्छे से संचालित हो रहे हैं। राजस्व से संबंधित शिकायतें मिली हैं, उनका निराकरण शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रशासन में कसावट लाने के लिए ऑनलाइन कॉल सेंटर खोल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का काम किया जा रहा है। गौ मूत्र के संग्रहण, उसके भंडारण प्रोसेसिंग, खरीदी रेट, बने उत्पादों के लिए मार्केट और इन सब के लिये आंकलन करने कमेटी बनाई है। गो मूत्र खरीदी की योजना पर प्रोजेक्ट रिपोर्ट बन रही है। गोबर और गौ मूत्र के उपयोग से गौ धन का महत्व बढे़गा।
अधिकारियों को प्राप्त प्रकरणों को त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश कोरबा, जून 2023/ कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने जिले के विभिन्न स्थानों से कलेक्टर जनचौपाल में पहुचें लोगों से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक पहल […]
अम्बिकापुर, 13 सितम्बर 2024/sns/- नगर पालिका निगम अम्बिकापुर आयुक्त ने बताया कि स्थानीय शासन विभाग के आदेशानुसार 14 सितंबर 2024 को ढोल ग्यारस पर्व एवं 17 सितंबर 2024 को अनंत चतुर्दशी पर्व होने के कारण पशुवध गृह बन्द रखे जाएंगे। उन्होंने समस्त मांस, मछली, बकरा, बकरी, मुर्गा, मुर्गी विक्रेताओं को सूचित किया है कि दोनों […]
कलेक्टर ने समारोह को गरिमामय और हर्षोल्लास से मनाने विभागों को सौपे दायित्व मुंगेली, अगस्त 2022// मुंगेली जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के समारोह को जिले में गरिमामय और हर्षोल्लास से मनाने के लिए कलेक्टर श्री राहुल देव की अध्यक्षता में आज […]