विकासखण्ड तखतपुर के ग्राम परसदा की नव जागृति स्व सहायता समूह की महिलाओं में कुछ कर गुजरने की चाहत थी। इनके सपनों को राज्य शासन की योजनाओं का साथ मिला। जिसकी बदौलत आज ये महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हैं। आर्थिक सुरक्षा हासिल होने से महिलाओं का मनोबल काफी बढ़ गया है। परिवार, समाज एवं राष्ट्रीय आय में भागीदार हैं। समूह की महिलाओं को एन.आर.एल.एम. के माध्यम से आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा गया है। समूह की महिलाओं ने 60 हजार सीआईएफ राशि लेकर आचार एवं बूंदी उत्पादन का कार्य शुरू किया। वर्तमान में इन महिलाओं द्वारा हर महीने 50 किलो आचार एवं 25 किलो बूंदी का निर्माण किया जा रहा है। समूह की प्रत्येक सदस्य को 3 हजार से अधिक की आमदनी प्रतिदिन प्राप्त हो रही है। समूह की महिलाओं ने बताया कि इस आमदनी से घर के खर्चाें में वे बराबर का सहयोग कर रही है। सभी ने बताया कि आत्मनिर्भर होने से खुशी मिलती है। परिवार एवं समाज में भी हमारा सम्मान बढ़ गया है। पूरे आत्मविश्वास के साथ नव जागृति समूह की महिलाएं अपने कार्य में लगन से जुटी हुई है।
संबंधित खबरें
हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया भगवान बलराम जी का जन्मदिन
सुकमा, 11 सितंबर 2024/sns/- कृषि विज्ञान केंद्र, सुकमा में भगवान बलराम जी के जन्मदिन को किसान दिवस के रूप मे मनाया गया। जिसमें भारतीय किसान संघ, सुकमा के जिला अध्यक्ष श्री धरम नाग मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के उप संचालक कृषि श्री पीआर. बघेल ने की, कार्यक्रम में […]
कार्मिक सम्पदा में 24 दिसम्बर तक कर्मचारियों के डाटा अपडेशन करने वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने जारी किया पत्र
अम्बिकापुर दिसम्बर 2024/sns/ वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने सर्व आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को पत्र जारी कर 24 दिसम्बर 2024 तक कार्मिक सम्पदा में कर्मचारियों के डाटा अपडेशन की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए वेतन देयक के साथ प्रमाण पत्र भी आवश्यक रूप से संलग्न कर अपडेशन की प्रक्रिया पूर्ण करने कहा है। प्रमाण पत्र के अभाव […]
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मुंगेली जिले के ग्राम सरगांव में आयोजित ‘भरोसा का सम्मेलन’ में पहुँचे
ब्रेकिंग मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मुंगेली जिले के ग्राम सरगांव में आयोजित ‘भरोसा का सम्मेलन’ में पहुँचे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री चरण दास महंत, पंचायत ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री शिव डहरिया, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत उपस्थित हैं।

