अम्बिकापुर , मई 2022/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 14 मई 2022 को लोक अदालत लगाई जाएगी। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने इस हेतु आदेश जारी कर नेशनल लोक अदालत के कारगर एवं सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। लोक अदालत के लिए कलेक्टर, अपर कलेक्टर, नजूल अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने न्यायालय में राजस्व के दाण्डिक, भू-अर्जन, आरबीसी 6-4 व अन्य प्रकरणों का निराकरण करना सुनिश्चित करें। न्यायालय अवधि समाप्त होते ही निराकृत प्रकरणों की जानकारी ई-मेल, व्हाट्सअप, फैक्स या विशेष वाहक के माध्यम से कलेक्टर कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करें।
संबंधित खबरें
कलेक्टर श्री देव ने अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
मुंगेली, अक्टूबर 2022// आजाद भारत के प्रथम गृहमंत्री श्री सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री राहुल देव ने कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। अधिकारी-कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये […]
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 अक्टूबर तक
जांजगीर-चांपा, 14 सितम्बर 2024/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई आदि के प्राचार्य, संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमे अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी (छ0ग0 के निवासी) जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते […]