अम्बिकापुर , मई 2022/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 14 मई 2022 को लोक अदालत लगाई जाएगी। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने इस हेतु आदेश जारी कर नेशनल लोक अदालत के कारगर एवं सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। लोक अदालत के लिए कलेक्टर, अपर कलेक्टर, नजूल अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने न्यायालय में राजस्व के दाण्डिक, भू-अर्जन, आरबीसी 6-4 व अन्य प्रकरणों का निराकरण करना सुनिश्चित करें। न्यायालय अवधि समाप्त होते ही निराकृत प्रकरणों की जानकारी ई-मेल, व्हाट्सअप, फैक्स या विशेष वाहक के माध्यम से कलेक्टर कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करें।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कोरबा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी महाविद्यालय का किया शुभारंभ
नवीन भवन निर्माण हेतु 2 करोड़ 40 लाख रूपये का प्रावधान रायपुर, 29 जुलाई 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कोरबा जिले में छात्रों को अंग्रेजी माध्यम में उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए कोरबा में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय का शुभारंभ किया। इस सत्र से अंग्रेजी महाविद्यालय कला, वाणिज्य, विज्ञान एवं […]
शिक्षा का अधिकार अधिनियम बालक व पालक दोनों को रखता है ख्याल
अम्बिकापुर , जून 2022/ जिला एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश श्री आर.बी. घोरे के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री अमित जिंदल ने शनिवार को अम्बिकापुर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह, बालिका संप्रेक्षण गृह, नारी निकेतन, विशेष गृह आदि का निरीक्षण किया। इसके साथ ही विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर […]