मुंगेली, अक्टूबर 2022// आजाद भारत के प्रथम गृहमंत्री श्री सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री राहुल देव ने कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। अधिकारी-कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने की शपथ ली और सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता तथा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनके योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर एटीआर क्षेत्र के वनमंडलाधिकारी श्री सत्यदेव शर्मा, अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्री नवीन भगत, श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे एवं श्रीमती मेनका प्रधान, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री एस. एल. कुर्रे, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक श्री मुकेश दुबे सहित कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
