मुंगेली , अप्रैल 2022// मुंगेली जिले में नवपदस्थ कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने आज 28 अप्रैल को कार्यभार संभाल लिया। नवपदस्थ कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। नवपदस्थ कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह का मुंगेली जिले में कलेक्टर के रूप में दूसरा पदस्थापना है और डाॅ. गौरव कुमार सिंह जिले के 9वें कलेक्टर हैं। इसके पूर्व डाॅ. गौरव कुमार सिंह सूरजपुर जिले के कलेक्टर थे। नवपदस्थ कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के कार्यभार सम्भालने पर प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी एवं मुंगेली अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अमित कुमार, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री तीर्थराज अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नवीन भगत, जिला कोषालय अधिकारी डॉ. रूपेश कुमार पाठक एवं कलेक्टोरेट कार्यालय के अधीक्षक श्री अशोक सोनी द्वारा गुलदस्ता भेंट कर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन 8 अगस्त गुरुवार को
रायपुर, 7 अगस्त, 2024। मुख्यमंत्री निवास में होने वाला साप्ताहिक जनदर्शन का कार्यक्रम इस गुरुवार 8 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जनदर्शन में आम जनता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से रूबरू हो अपनी समस्याएं रख सकेगी।
विद्यार्थियों को चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करें शिक्षक: राज्यपाल सुश्री उइके
शिक्षा में नवाचार के लिए छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश में उभरा: मुख्यमंत्री श्री बघेल राजभवन में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित रायपुर, 05 सितंबर 2022/ राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया और शिक्षक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं […]
*कलेक्टर डॉ भुरे ने मिनी हैचरी चूजा उत्पादन इकाई बेमता का किया अवलोकन*
*चुजा उत्पादन और विक्रय की ली जानकारी,सुव्यवस्थित संचालन के दिए निर्देश*रायपुर, मई 2023/ कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज अपने भ्रमण के दौरान तिल्दा विकासखंड के मिनी हैचरी चुजा उत्पादन इकाई बेमता का अवलोकन किया। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत महिलाओं को आर्थिक रुप से स्वावलंबी बनाने का विशेष रूप से प्रयास […]