मुंगेली , अप्रैल 2022// मुंगेली जिले में नवपदस्थ कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने आज 28 अप्रैल को कार्यभार संभाल लिया। नवपदस्थ कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। नवपदस्थ कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह का मुंगेली जिले में कलेक्टर के रूप में दूसरा पदस्थापना है और डाॅ. गौरव कुमार सिंह जिले के 9वें कलेक्टर हैं। इसके पूर्व डाॅ. गौरव कुमार सिंह सूरजपुर जिले के कलेक्टर थे। नवपदस्थ कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के कार्यभार सम्भालने पर प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी एवं मुंगेली अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अमित कुमार, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री तीर्थराज अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नवीन भगत, जिला कोषालय अधिकारी डॉ. रूपेश कुमार पाठक एवं कलेक्टोरेट कार्यालय के अधीक्षक श्री अशोक सोनी द्वारा गुलदस्ता भेंट कर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
संबंधित खबरें
श्री कावरे ने कहा-पंचायत विकास के कार्यों का पूरा अफसर मैदानी क्षेत्रों का सतत भ्रमण करें
कवर्धा, मई 2022। दुर्ग संभाग आयुक्त श्री महादेव कावरे ने आज बुधवार को अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान संयुक्त कलेक्टोरेट कार्यालय और जिला पंचायत भवन का भी औचक निरीक्षण किया। श्री कावरे ने कलेक्टर और अपर कलेक्टर न्यायालय में लंबित प्रकरणों की भी जानकारी ली। अवलोकन के दौरान कलेक्टर न्यायालय और अपर न्यायालय में […]
राज्य में अब तक धान की खरीदी का आंकड़ा 94.57 लाख मीटरिक टन से पार
रायपुर, जनवरी 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की दूरदर्शी सोच और उदार फैसलों का नतीजा है कि छत्तीसगढ़ राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में 94.57 लाख मीटरिक टन धान खरीदी का नया रिकार्ड बना है। पिछले सीजन 2020-21 में आज की स्थिति में 92.803 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी हुई […]
*राष्ट्रपति निर्वाचन के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में स्थापित मतदान केंद्र में किया मतदान*
राष्ट्रपति निर्वाचन के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में स्थापित मतदान केंद्र में किया मतदान


