राजनांदगांव अप्रैल 2022। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73 खैरागढ़ उप निर्वाचन मतदान दिवस 12 अप्रैल को शांतिपूर्ण निष्पादन के लिए सभी मतदान केन्द्रों में सतत निगरानी, निरीक्षण एवं सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 291 मतदान केन्द्र बनाए गए है। जिनमें सतत चौकसी के लिए 150 मतदान केन्द्र मेंं लाईव वेबकास्टिंग के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां वेबकास्टिंग के माध्यम से सीधा नियंत्रण रखा जाएगा। 50 मतदान केन्द्रों में केन्द्रीय शासन, केन्द्रीय उपक्रम के अधिकारियों, कर्मचारियों को माइक्रो आब्र्जवर के रूप में मतदान की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए तैनात किया गया है। मतदान केन्द्रों में सतत निरीक्षण व निगरानी की व्यवस्था की गई है। 91 मतदान केन्द्र में पीठासीन अधिकारियों को स्टिल कैमरा उपलब्ध कराया गया है। जिससे महत्वपूर्ण घटनाओं की वीडियोग्राफी कर सकेंगे। इससे यहां होने वाली सभी घटनाओं की जानकारी उपलब्ध होगी। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 155 संवेदनशील, अति संवदेनशील एवं राजनैतिक संवेदनशील मतदान केन्द्र है। जहां वेबकास्टिंग अथवा माइक्रो आब्जर्वरों के माध्यम से मतदान पर सतत निगरानी रखी जाएगी।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए आज 169 आवेदन प्राप्त हुए
शिकायतों के निराकरण के लिए 22 से 26 अप्रैल 2022 तक तहसील कार्यालयों में शिविर का किया जा रहा आयोजनराजनांदगांव , अप्रैल 2022। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए 22 से 26 अप्रैल 2022 तक तहसील कार्यालयों में शिविर का आयोजन किया जा […]
महिला स्व सहायता समूहों द्वारा उत्पादित वस्तुओं का उपयोग स्कूलों में मध्यान्ह भोजन योजना में करें- कलेक्टर
सुकमा मार्च 2022/ कलेक्टर श्री विनीत नन्दनवार की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्टोरेट स्थित सभा कक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने समय सीमा के लंबित प्रकरणों के संबंध में अधिकारियों से वन-टू-वन जानकारी प्राप्त की और निराकरण के संबंध में संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर […]
आवेदक फर्जी कॉल से रहें सावधान,पुलिस को करे तत्काल सूचना
बलौदाबाजार,23 मार्च 2022/कुटुम्ब न्यायालय बलौदाबाजार की स्थापना में सहायक ग्रेड-तीन संवर्ग (सेल अमीन/आदेशिका लेखक/टायपिस्ट), स्टेनोग्राफर (हिन्दी), आदेशिका वाहक, वाहन चालक, भृत्य/फर्राश की भर्ती के संबंध में विज्ञापन जारी किया गया है। प्राप्त आवेदनों में से पात्र/अपात्र अभ्यर्थियों की सूची वेबसाईट पर अपलोड की गई है। पर ऐसी जानकारी प्राप्त हुई है कि पात्र सूची के उम्मीदवारों […]