कोरबा 09 अप्रेल 2022/वर्तमान में भीषण गर्मी को देखते हुए कोरबा जिले के सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूलों के संचालन समय में संशोधन किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने जरूरी आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेशानुसार एक पाली में संचालित सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल सोमवार से शनिवार तक सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक लगेंगी। इसी प्रकार दो पालियों में संचालित शालाओं में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक कक्षाएं सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक और हाई स्कूल व हायर सेकेण्डरी कक्षाएं सुबह 11.30 बजे शाम 4.30 बजे तक संचालित होंगी। उपरोक्त समय संशोधन 11 अप्रेल 2022 से 15 मई 2022 तक लागू रहेगा।
संबंधित खबरें
शहीद दिवस के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि
जगदलपुर, जनवरी 2022/ शहीद दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति महात्मा गांधी को जगदलपुर स्थित संभागायुक्त कार्यालय और कलेक्टर कार्यालय में श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। कमिश्नर कार्यालय में उप संभागायुक्त श्रीमती माधुरी सोम ने राष्ट्रपति महात्मा गांधी के चित्र में माल्यार्पण किया। यहां उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता को मौन श्रद्धांजलि अर्पित की। कलेक्टोरेट स्थित महात्मा […]
सीईओ जिला पंचायत ने छुरिया विकासखंड के दौरे के दौरान नये मतदाताओं का तिलक लगाकर और पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया स्वागत
नये मतदाताओं को 26 अप्रैल को मतदान करने किया प्रेरितराजनांदगांव, अप्रैल 2024। सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप नोडल अधिकारी सुश्री सुरूचि सिंह छुरिया विकासखंड के ग्राम गुंडरदेही, पतोरा, कलडबरी, आमाकट्टा, गोडलवाही में स्वीप अंतर्गत आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों में शामिल हुई। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने ग्रामीणों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व […]
पेेंशन निराकरण शिविर 10 एवं 11 जनवरी को
राजनांदगांव / दिसम्बर 2021। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के आदेशानुसार जिला स्तरीय पेंशन निराकरण के लिए 10 एवं 11 जनवरी 2022 को जिला कोषालय कार्यालय राजनांदगांव में शिविर आयोजित किया गया है। संभागीय संयुक्त संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन दुर्ग श्री सुशील गजभिये के निर्देशन में पेंशन निराकरण किया जाएगा। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी राजनांदगांव […]