कोरबा 09 अप्रेल 2022/वर्तमान में भीषण गर्मी को देखते हुए कोरबा जिले के सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूलों के संचालन समय में संशोधन किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने जरूरी आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेशानुसार एक पाली में संचालित सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल सोमवार से शनिवार तक सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक लगेंगी। इसी प्रकार दो पालियों में संचालित शालाओं में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक कक्षाएं सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक और हाई स्कूल व हायर सेकेण्डरी कक्षाएं सुबह 11.30 बजे शाम 4.30 बजे तक संचालित होंगी। उपरोक्त समय संशोधन 11 अप्रेल 2022 से 15 मई 2022 तक लागू रहेगा।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने लोकसभा निर्वाचन 2024 में निर्वाचन कर्तव्य के दौरान सड़क दुर्घटना में घायल होने पर 3 लाख रूपए का चेक प्रदान किया
राजनांदगांव, 10 अप्रैल 2025/sns/- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने जिला कार्यालय के कलेक्टर कक्ष में लोकसभा निर्वाचन 2024 में निर्वाचन कर्तव्य के दौरान सड़क दुर्घटना में घायल होने पर प्रधान आरक्षक श्री दिनेश कुमार चन्द्रवंशी की वैद्य उत्तराधिकारी एवं पत्नी श्रीमती वैजन्ती चन्द्रवंशी को अनुग्रह प्रतिकर की राशि 3 लाख रूपए […]
41 अधिकारियों को परीक्षा की जिम्मेदारी
अम्बिकापुर / दिसम्बर 2021/ कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा द्वारा जिले में डाटा एंट्री ऑपरेटर की संयुक्त भर्ती परीक्षा एवं क्षेत्ररक्षक भर्ती परीक्षा के लिए 41 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार उप संचालक रोजगार श्री ललित कुमार पटेल, पशु चिकित्सा विभाग के श्री माणिक चंद्र, आदिम जाति कल्याण विभाग के श्री डीपी […]
बरसात के दिनों में सड्डू-दलदल सिवनी के लोगो को जलभराव की स्थिति से मिलेगी मुक्ति
आवासीय क्षेत्र में स्थित छोकरा नाला के लगभग 6 किलोमीटर प्रवाह क्षेत्र का किया गया सफाईकलेक्टर डॉ. भुरे ने छोकरा नाला सफाई कार्य का किया निरीक्षणरायपुर 10 मई 2023/कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने आज सुबह सड्डू-दलदल सिवनी स्थित छोकरा नाला की साफ-सफाई का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नाला से […]