अंबिकापुर 31 मार्च 2022/ महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनान्तर्गत श्रमिकों को 01 अप्रैल 2022 से प्रतिदिवस 204 रुपए की मजदूरी मिलेगी। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा मनरेगा के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए राज्यवार मजदूरी की दर का प्रकाशन किया गया है। पिछले वर्ष मजदूरी दर 193 रुपए प्रतिदिवस थी जिसमें 11 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है। जिले के सभी मजदूरों को मनरेगा के कार्यों में अब 01 अप्रैल 2022 से 204 रुपए की मजदूरी दी जाएगी। नई दर के बारे में सभी ग्रामीणों को ग्रामसभा एवं रोजगार दिवस के अवसर पर सूचित किया जाएगा। जिला पंचायत सरगुजा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा सभी जनपद एवं ग्राम पंचायत भवनों में नई दर के संबंध में प्रचार-प्रसार करने हेतु सभी जनपद सी.ई.ओ. एवं कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया है।
संबंधित खबरें
छत्तीगसढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री कौशिक ने किया सल्फा टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण
मुंगेली 23 फरवरी 2022// कोराना-19 संक्रमण कीे बचाव एवं रोकथाम हेतु जिले में आज एक दिवसीय टीकाकरण महाअभियान का संचालन किया गया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र बिल्हा के विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक ने विकासखण्ड पथरिया के सल्फा टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने द्वितीय डोज के […]
किसानों को मदद पहुंचाने के मामले में छत्तीसगढ़ देश का अग्रणी राज्य: कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे
छत्तीसगढ़ में किसानों को धान और गन्ने का मिल रहा सर्वाधिक मूल्य तमिलनाडु राज्य के कावेरी नदी किसान संरक्षण समिति के प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ की किसान हितैषी नीतियों को सराहा और कहा कि किसानों के हितों के संरक्षण का मॉडल राज्य है छत्तीसगढ़ रायपुर, 20 अप्रैल 2022/छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों और कार्यक्रमों के […]
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद मल्टीपरपज स्कूल का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने विद्यालय परिसर और विज्ञान प्रयोगशाला कक्ष का अवलोकन किया अत्याधुनिक लैब, स्मार्ट क्लास से सुसज्जित है स्कूल बिलासपुर, 13 मई 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने बिलासपुर विधानसभा के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में दयालबंद स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालय (मल्टीपरपज) का लोकार्पण किया। बच्चों के […]