अंबिकापुर 31 मार्च 2022/ महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनान्तर्गत श्रमिकों को 01 अप्रैल 2022 से प्रतिदिवस 204 रुपए की मजदूरी मिलेगी। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा मनरेगा के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए राज्यवार मजदूरी की दर का प्रकाशन किया गया है। पिछले वर्ष मजदूरी दर 193 रुपए प्रतिदिवस थी जिसमें 11 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है। जिले के सभी मजदूरों को मनरेगा के कार्यों में अब 01 अप्रैल 2022 से 204 रुपए की मजदूरी दी जाएगी। नई दर के बारे में सभी ग्रामीणों को ग्रामसभा एवं रोजगार दिवस के अवसर पर सूचित किया जाएगा। जिला पंचायत सरगुजा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा सभी जनपद एवं ग्राम पंचायत भवनों में नई दर के संबंध में प्रचार-प्रसार करने हेतु सभी जनपद सी.ई.ओ. एवं कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री से राष्ट्रीय रजक महासंघ की छत्तीसगढ़ इकाई के सदस्यों ने की मुलाकात
रायपुर 25 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर स्थित समिति कक्ष में राष्ट्रीय रजक महासंघ की छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश-भर से आए सदस्यों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय का राष्ट्रीय रजक महासंघ के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ व शॉल भेंटकर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से उन्होंने विभिन्न सामाजिक […]
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई, जिसमें निम्नानुसार महत्पूर्ण निर्णय लिए गए।
मंत्रिपरिषद की बैठकदिनांक 14 जुलाई 2022मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई, जिसमें निम्नानुसार महत्पूर्ण निर्णय लिए गए। राज्य में प्रचलित मछली नीति के स्थान पर नई मछली पालन नीति लागू करने के प्रस्ताव अनुमोदन किया गया। प्रदेश में स्वीकृत सहायक आरक्षकों के पदों को […]
खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत का भ्रमण कार्यक्रम
अम्बिकापुर 20 जनवरी 2022/ छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्त संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत 21 जनवरी को प्रातः 10ः30 बजे बौरीपारा स्थित निवास से दरिमा एयरपोर्ट जाएंगे एवं एयरपोर्ट का निरीक्षण करेंगे। वे पूर्वान्ह 11ः15 बजे से दोपहर 1ः15 बजे विकासखंड अम्बिकापुर के ग्राम नवानगर, कुनियाकला, अड़ची, कर्रा व पोडी, विकासखंड बतौली […]