मुंगेली 22 मार्च 2022 // कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मधुलिका सिंह ठाकुर और जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी डाॅ. त्रिलोकीनाथ महिंग्लेश्वर द्वारा स्वास्थ्य केन्द्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में उन्होंने कल 21 मार्च को शाम 04 बजे विकासखण्ड मुंगेली के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घोरपुरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बंद पाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मधुलिका सिंह ठाकुर ने इसे गंभीरता से लिया और उनके द्वारा सभी अनुपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए एवं अनुपस्थित दिवस को अवैतनिक करने खण्ड चिकित्सा अधिकारी मुंगेली को निर्देशित किया गया। इसके पश्चात उनके द्वारा मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिीनिक योजना के तहत ग्राम कंवलपुर में संचालित क्लिीनिक का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 70 मरीजों का जांच एवं उपचार किया जाना पाया गया। इस अवसर उन्होंने उपस्थित खण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं स्टाॅफ को मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिीनिक योजना के संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
संबंधित खबरें
लोकसेवक की तरह सभी कार्य करें कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 22 अप्रैल 2025/sns/- कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के प्रशासनिक कार्यों के संबंधित समय सीमा का बैठक लिया। कलेक्टर ने कहा कि लोकसेवक की तरह सभी कार्य करें। सुशासन तिहार के आवेदन कोे मानवीय स्तर पर सद्भावना के साथ राज्य सरकार के मंशा अनुरूप जन जन के हित को […]
पोर्टल पर त्रृटि सुधार के लिए अंतिम तिथि 10 मार्च निर्धारित
कवर्धा, फरवरी 2023। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछडा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कॉलेज स्तर) का संचालन किया जा रहा है। वर्ष 2021-22 में छात्रवृत्ति भुगतान पश्चात् विद्यार्थियों द्वारा पोर्टल पर गलत बैंक खाता नम्बर, आई.एफ.एस.सी.कोड अंकित करने तथा बैक खाता नम्बर अस्थाई रूप से बंद होने के कारण छात्रवृत्ति का भुगतान असफल हो […]
मुख्यमंत्री से एशिया कला महोत्सव के निदेशक से ईशान बल्ला ने की सौजन्य मुलाकात छत्तीसगढ़ में कला-संस्कृति को सहेजने किये जा रहे कार्यों को सराहा
रायपुर, दिसंबर 2021/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सिंह से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में एशिया कला महोत्सव नई दिल्ली के निदेशक श्री ईशान भल्ला ने सौजन्य मुलाकात की। श्री भल्ला ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव द्वारा छत्तीसगढ़ की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान स्थापित करने और यहां की कला-संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार […]